खरगे के ‘मोदी का बाप भी जाएगा’ बयान पर बवाल, अमित शाह बोले- ‘सारी मर्यादाएं तार-तार कर दीं’

Mallikarjun Kharge Modi Remark Controversy: बिहार में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगेके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को लेकर दिए गए बयान पर सियासी घमासान शुरू हो गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने टिप्पणी की निंदा करते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस राजनीतिक विरोध में मर्यादा पार कर रही है। भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन और पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी खरगे के बयान पर आपत्ति जताई।

अमित शाह बोले, कांग्रेस के पास अब कोई मुद्दा नहीं

अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि खरगे ने पटना में प्रधानमंत्री के दिवंगत पिता को लेकर अभद्र टिप्पणी (Mallikarjun Kharge Statement on Modi) कर सारी मर्यादाएं तार-तार कर दीं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पहले भी प्रधानमंत्री और उनके परिवार को लेकर आपत्तिजनक बयान देती रही है। शाह ने सोनिया गांधी की ओर से नरेंद्र मोदी को ‘मौत का सौदागर’ कहे जाने और मणिशंकर अय्यर की ‘चायवाला’ टिप्पणी का भी जिक्र किया।

शाह ने दावा किया कि लगातार चुनावी हार के कारण कांग्रेस में हताशा बढ़ी है और पार्टी के पास न नीति बची है, न मुद्दे। उनके मुताबिक, कांग्रेस जनता के साथ-साथ अपने कार्यकर्ताओं के बीच भी आधार खो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री पर ऐसी टिप्पणियों का जवाब जनता चुनावों में दे चुकी है।

भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने खरगे की टिप्पणी को अमर्यादित और असंसदीय बताते हुए कहा कि राजनीतिक विरोध की भी एक गरिमा होती है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस व्यक्तिगत हमलों के जरिए अपनी राजनीतिक सोच जाहिर कर रही है।

पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी बयान की निंदा की। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक पदों पर बैठे लोगों से लोकतांत्रिक मूल्यों और शालीनता बनाए रखने की अपेक्षा की जाती है।

खरगे ने आखिर क्या कहा था?

रविवार को बिहार में एक कार्यक्रम के दौरान Mallikarjun Kharge ने प्रधानमंत्री मोदी, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर निशाना साध रहे थे। इसी बीच सभागार में मौजूद एक व्यक्ति ने हंगामा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी कहीं नहीं जाएंगे।

इस पर खरगे ने जवाब दिया, “मोदी का बाप भी जाएगा… बाप भी जाएगा मोदी का।” इसके बाद वहां मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शोर मचाया। हंगामा कर रहे व्यक्ति के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट किए जाने के बाद उसे बाहर निकाल दिया गया। खरगे ने कार्यकर्ताओं से शांत रहने की अपील भी की।

Also Read: ‘जजों की नियुक्ति से पहले सरकार की मंजूरी चाहते थे CJI चंद्रचूड़’, जस्टिस कौल के खुलासे से चर्चा तेज

Get real time updates directly on you device, subscribe now.