चुपचाप देख सकेंगे किसी की भी स्टोरी? Meta ने लॉन्च किया Instagram Plus
Meta Instagram Plus Features: Meta ने भारतीय यूजर्स के लिए Instagram Plus नाम से नया पेड सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च कर दिया है। इस प्लान की कीमत 299 रुपये प्रति माह रखी गई है। कंपनी का दावा है कि इस सब्सक्रिप्शन के जरिए यूजर्स को कई एडवांस फीचर्स और एक्सक्लूसिव टूल्स मिलेंगे, जो सामान्य इंस्टाग्राम यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।
हालांकि इंस्टाग्राम का फ्री वर्जन पहले की तरह काम करता रहेगा, लेकिन जो यूजर्स अतिरिक्त सुविधाएं चाहते हैं, वे Instagram Plus का सब्सक्रिप्शन ले सकते हैं।
Instagram Plus की सबसे चर्चित सुविधाओं में से एक Secret Story Preview है। इस फीचर के जरिए यूजर्स किसी की स्टोरी देख सकेंगे, लेकिन उनका नाम व्यूअर लिस्ट में दिखाई नहीं देगा। इसके अलावा यूजर्स यह भी जान सकेंगे कि उनकी स्टोरी को कितनी बार दोबारा देखा गया है।
स्टोरी से जुड़े फीचर्स को भी अपग्रेड किया गया है। अब Plus सब्सक्राइबर्स अपनी स्टोरी को 24 घंटे की बजाय 48 घंटे तक एक्टिव रख सकेंगे। वहीं हर सप्ताह एक स्टोरी को अतिरिक्त विजिबिलिटी देने के लिए स्पॉटलाइट भी किया जा सकेगा।
Meta ने इस प्लान में प्रोफाइल और इंटरैक्शन को ज्यादा आकर्षक बनाने के लिए कई नए विकल्प जोड़े हैं। सब्सक्राइबर्स को एनिमेटेड सुपर हार्ट रिएक्शन, कस्टम ऐप आइकन और बायो के लिए स्पेशल फॉन्ट्स का एक्सेस मिलेगा। इसके अलावा यूजर्स अपनी प्रोफाइल पर अधिकतम छह पोस्ट पिन कर सकेंगे, जिससे महत्वपूर्ण कंटेंट को सबसे ऊपर दिखाया जा सके।
Instagram Plus में मिलने वाले प्रमुख फीचर्स:
- Story Rewatch Count – स्टोरी को दोबारा देखने वालों की संख्या दिखाई देगी।
- Secret Story Preview – स्टोरी देखने पर आपका नाम व्यूअर लिस्ट में नहीं दिखेगा।
- 48-Hour Stories – स्टोरी की अवधि 24 घंटे से बढ़कर 48 घंटे हो जाएगी।
- Unlimited Audience Lists – Close Friends की तरह कई कस्टम ऑडियंस लिस्ट बनाई जा सकेंगी।
- Weekly Story Spotlight – हर हफ्ते एक स्टोरी को अतिरिक्त रीच दी जा सकेगी।
- Story Viewer Search – स्टोरी देखने वालों की लिस्ट में किसी भी यूजर को आसानी से खोज सकेंगे।
- Profile Pins – प्रोफाइल पर छह पोस्ट तक पिन करने की सुविधा मिलेगी।
- Animated Reactions & Custom Fonts – एक्सक्लूसिव इमोजी, रिएक्शन और फॉन्ट्स का इस्तेमाल किया जा सकेगा।
Meta का यह नया प्लान उन यूजर्स और क्रिएटर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो इंस्टाग्राम पर अधिक कंट्रोल, बेहतर इनसाइट्स और प्रीमियम फीचर्स चाहते हैं।
Also Read: अब फर्जी कॉल्स की खैर नहीं! Google ने लॉन्च किया नया AI फीचर

