UP Police Constable Exam को लेकर अलर्ट, STF और पुलिस की रहेगी कड़ी नजर

UP Police Constable Exam 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही बनने का सपना देख रहे लाखों युवाओं का इंतजार खत्म हो गया है। 32,679 सिपाही नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती के लिए लिखित परीक्षा सोमवार से शुरू हो रही है। यह परीक्षा 9 जून से 11 जून तक प्रदेशभर में दो-दो पालियों में आयोजित की जाएगी।

भर्ती बोर्ड के अनुसार, परीक्षा में करीब 25 लाख अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है। एडमिट कार्ड जारी किए जा चुके हैं और अब तक 16 लाख से अधिक उम्मीदवार इन्हें डाउनलोड कर चुके हैं।

कड़ी सुरक्षा के बीच होगा एग्जाम

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी और नकलविहीन बनाने के लिए सख्त इंतजाम किए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर रविवार शाम से ही पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

एग्जाम सेंटर में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की आधार सत्यापन, ई-केवाईसी और आइरिस स्कैनिंग की जाएगी। जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश मिलेगा। इसके अलावा स्थानीय पुलिस और एसटीएफ संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेगी और जरूरत पड़ने पर तत्काल कार्रवाई भी करेगी।

भर्ती बोर्ड ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे परीक्षा केंद्र पर जूते की बजाय चप्पल पहनकर पहुंचें, ताकि चेकिंग प्रक्रिया में किसी तरह की परेशानी न हो।

28.65 लाख आवेदन, 1183 परीक्षा केंद्र तैयार

UP Police Constable Exam को लेकर अलर्ट, STF और पुलिस की रहेगी कड़ी नजर

UP Police Constable Exam 2026 के लिए प्रदेशभर से करीब 28.65 लाख युवाओं ने आवेदन किया है। परीक्षा के लिए 1183 केंद्र बनाए गए हैं। बोर्ड के अधिकारियों के मुताबिक, हर पाली में करीब 4.90 लाख अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।

अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर होल्डिंग एरिया भी बनाए गए हैं, ताकि बाहर से आने वाले उम्मीदवारों को किसी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े।

Also Read: Bareilly News: मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर मलिन बस्तियों में लगेंगे विशेष जन-समस्या निवारण शिविर

Get real time updates directly on you device, subscribe now.