पंचकल्याणक महोत्सव के लिए सीएम योगी को दिया गया आमंत्रण

Lucknow News: राजधानी लखनऊ में काकोरी स्थित भगवान पारसनाथ धाम में आगामी 24 जून से आयोजित होने वाले श्री 1008 आदिनाथ जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने के लिए जैन समाज के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट की। मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर हुई इस शिष्टाचार भेंट के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें महोत्सव का आमंत्रण पत्र सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल में श्री जैन धर्म प्रबोधिनी सभा के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक अरविंद कुमार जैन, पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव समिति के अध्यक्ष संजीव जैन, मुख्य संयोजक बृजेश जैन ‘बंटी’, महामंत्री संदीप जैन, उपकोषाध्यक्ष विशाल जैन, उपमंत्री एवं महोत्सव में सौधर्म इन्द्र बने विशाल जैन (आर्किटेक्ट), सम्मिलित रहे।

इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से जैन धर्म के सिद्धांतों तथा पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर विस्तृत चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को 24 से 29 जून, 2026 तक काकोरी स्थित भगवान पारसनाथ धाम में आयोजित होने वाले श्री 1008 आदिनाथ जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में पधारने हेतु आमंत्रण पत्र सौंपा। मुख्यमंत्री ने जैन समाज के इस भव्य आयोजन की सराहना करते हुए कार्यक्रम में उपस्थित होने का आश्वासन दिया और महोत्सव की सफलता हेतु अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

रिपोर्ट- संतोष सिंह

Also Read: सिद्धार्थनगर में त्रिवेणी संगम, दिग्गजों की मौजूदगी में खरीफ उत्पादकता, मक्का गोष्ठी और प्राकृतिक खेती पर महामंथन

Get real time updates directly on you device, subscribe now.