पुलिस मुठभेड़ में चार बच्चों और माँ का कातिल आमिर ढेर, 5 हत्याओं से दहला था इलाका

Ambedkarnagar News: उत्तर प्रदेश के आंबेडकरनगर में चार मासूम बच्चों और उनकी मां की नृशंस हत्या करने वाले मुख्य आरोपी आमिर को पुलिस ने सोमवार तड़के एक मुठभेड़ में मार गिराया। अकबरपुर कोतवाली पुलिस और स्वात टीम ने नेवतरिया बाईपास के पास घेराबंदी की थी, जहां आरोपी ने खुद को घिरा देख पुलिस पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में आमिर को ढेर कर दिया गया।

वारदात के पीछे का सच

पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के अनुसार, जांच में सामने आया कि आरोपी आमिर मृतका की संपत्ति पर कब्जा करना चाहता था और उससे शादी करने का दबाव बना रहा था। 2 मई को चार बच्चों की हत्या के बाद मां का शव भी घर से कुछ दूरी पर नाले में मिला था।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल्स (CDR) के जरिए आमिर को मुख्य संदिग्ध के रूप में चिह्नित किया था। मृतका का पति, जो अलग रहता था, उसने भी पूछताछ में आमिर की संलिप्तता की पुष्टि की थी।

Also Read: रोहतास में बस और कंटेनर की टक्कर में पाँच लोगों की मौत

Get real time updates directly on you device, subscribe now.