IND vs AFG: 300 रन की हार के बाद भी कप्तान शाहिदी के चेहरे पर मुस्कान, जानिए क्यों?

IND vs AFG Mullanpur Test: टीम इंडिया ने मुल्लांपुर टेस्ट में अफगानिस्तान को पारी और 300 रनों से हराकर इतिहास रच दिया। यह रन और पारी के अंतर से भारत की सबसे बड़ी टेस्ट जीत बन गई, जबकि अफगानिस्तान को अपने टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी हार झेलनी पड़ी। हालांकि इस करारी शिकस्त के बीच अफगान टीम को एक नई उम्मीद भी मिली, जिसने कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी का दिल जीत लिया।

भारत के 564/8 के विशाल स्कोर के जवाब में अफगानिस्तान की टीम पहली पारी में 152 और दूसरी पारी में 112 रन पर सिमट गई। लेकिन तेज गेंदबाज मोहम्मद सलीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय पारी में 6 विकेट झटके।

सलीम ने शुभमन गिल, साई सुदर्शन और यशस्वी जायसवाल जैसे बल्लेबाजों को आउट कर अपनी छाप छोड़ी। इसके साथ ही वह भारतीय सरजमीं पर टेस्ट की एक पारी में 5 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले पहले अफगान गेंदबाज बन गए।

कप्तान शाहिदी ने कबूली कड़वी सच्चाई

IND vs AFG Test Match के मैच के बाद कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने कहा कि अफगानिस्तान के पास टेस्ट क्रिकेट का पर्याप्त अनुभव नहीं है और टीम को इस फॉर्मेट में ज्यादा मौके नहीं मिलते।

शाहिदी ने कहा:

“भारत को उसके घर में हराना बेहद मुश्किल है। हमारी गेंदबाजी में अनुशासन की कमी दिखी। हमें टेस्ट क्रिकेट खेलने के ज्यादा अवसर नहीं मिलते, लेकिन इस मैच से हमने काफी कुछ सीखा है। उम्मीद है कि आगे दबाव में बेहतर प्रदर्शन करेंगे।”

उन्होंने यह भी माना कि टीम को लंबे फॉर्मेट में खुद को मजबूत करने के लिए और ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों की जरूरत है।

मानव सुथार की गेंदबाजी से प्रभावित हुए शाहिदी

IND vs AFG: 300 रन की हार के बाद भी कप्तान शाहिदी के चेहरे पर मुस्कान, जानिए क्यों?

भारतीय डेब्यूटेंट स्पिनर मानव सुथार मैच के सबसे बड़े हीरो साबित हुए। उन्होंने मुकाबले में कुल 7 विकेट हासिल किए और प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता।

शाहिदी ने सुथार की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने पूरे मैच में बेहद अनुशासित गेंदबाजी की और लगातार सही लाइन-लेंथ पर गेंद डालकर अफगान बल्लेबाजों को परेशान किया। कप्तान के मुताबिक स्कोरबोर्ड का दबाव और बदलती पिच की परिस्थितियों में सुथार ने शानदार नियंत्रण दिखाया।

भारत और अफगानिस्तान (IND vs AFG) के बीच अब 13 जून से धर्मशाला में तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी, जहां अफगान टीम टेस्ट की हार को पीछे छोड़कर नई शुरुआत करना चाहेगी।

Also Read: IND vs AFG: टेस्ट डेब्यू में ‘सिक्सर’ से सनसनी, मानव सुथार ने रच दिया इतिहास

Get real time updates directly on you device, subscribe now.