TMC में बड़ा सियासी भूचाल! 20 सांसदों ने NDA का दामन थामने का किया दावा

Sandesh Wahak Digital Desk: पश्चिम बंगाल की सियासत में मची हलचल अब संसद तक पहुंच गई है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर जारी असंतोष ने नया मोड़ ले लिया है। पार्टी के बागी सांसदों ने दावा किया है कि करीब 20 सांसदों ने NDA का समर्थन करने का फैसला किया है और इस संबंध में लोकसभा अध्यक्ष को पत्र भी भेज दिया गया है। इस घटनाक्रम के बाद लोकसभा में TMC नेता के तौर पर अभिषेक बनर्जी की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

TMC सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने दावा किया कि उनके साथ पार्टी के करीब 20 सांसद हैं, जिन्होंने केंद्र में सत्तारूढ़ NDA के साथ राजनीतिक रूप से जुड़ने का फैसला किया है। उनके मुताबिक इस संबंध में लोकसभा अध्यक्ष को पत्र भेजकर स्थिति स्पष्ट कर दी गई है।

काकोली ने कहा कि सांसदों का यह फैसला जनता के जनादेश और भविष्य की राजनीतिक दिशा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। हालांकि पार्टी की ओर से इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

अभिषेक की जगह काकोली को नेता बनाने की मांग

बागी खेमे ने लोकसभा में TMC के नेता के तौर पर अभिषेक बनर्जी की जगह काकोली घोष दस्तीदार को आगे बढ़ाने की इच्छा जताई है। सूत्रों के मुताबिक सांसदों का यह समूह पार्टी के भीतर अलग पहचान बनाने की कोशिश में जुटा है।

बताया जा रहा है कि काकोली घोष को चीफ व्हिप और शताब्दी रॉय को डिप्टी लीडर के रूप में समर्थन देने का दावा भी बागी सांसदों ने किया है।

TMC में बढ़ी अंदरूनी खींचतान

बारासात से सांसद काकोली घोष दस्तीदार पिछले कुछ समय से पार्टी नेतृत्व के फैसलों पर खुलकर नाराजगी जता रही हैं। विधानसभा चुनाव के बाद उन्होंने संगठनात्मक पदों से इस्तीफा भी दे दिया था।

वहीं सांसद डॉ. शर्मिला सरकार ने आरोप लगाया कि पार्टी में पुराने नेताओं को नजरअंदाज किया जा रहा है और भ्रष्टाचार को लेकर उठाए गए मुद्दों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि सांसदों का एक बड़ा वर्ग पार्टी के भीतर बदलाव चाहता है।

हालांकि TMC के वरिष्ठ नेता Kirti Azad ने पार्टी में किसी बड़ी टूट से इनकार किया है। उनका कहना है कि बागी सांसदों की संख्या 20 नहीं, बल्कि 13 के आसपास है।

Also Read: Lucknow News: खाद-बीज-डीजल महंगे, खेती घाटे का सौदा, अखिलेश यादव का केंद्र सरकार पर हमला

Get real time updates directly on you device, subscribe now.