IND vs AFG: कप्तान के रूप में शुभमन गिल का ऐतिहासिक कीर्तिमान, गांगुली-धोनी को छोड़ा पीछे
Sandesh Wahak Digital Desk: भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच में पहले दिन भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिला।
केएल राहुल और कप्तान शुभमन गिल की शानदार शतकीय पारियों के दम पर टीम इंडिया ने मजबूत शुरुआत की।
राहुल ने जहां सधी हुई बल्लेबाजी करते हुए 100 रन बनाए, वहीं दिन का खेल समाप्त होने से ठीक पहले कप्तान शुभमन गिल ने अपना शतक पूरा किया और 126 रन बनाकर आउट हुए।
इस शतक के साथ ही शुभमन गिल ने एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया। वह अब टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए कप्तान के रूप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में टॉप-5 में शामिल हो गए हैं।
इस मामले में उन्होंने सौरव गांगुली और एमएस धोनी जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है।

भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले कप्तान
- विराट कोहली
विराट कोहली भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 2014 से 2022 के बीच 68 टेस्ट मैचों में कप्तानी करते हुए 20 शतक लगाए। उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी 254 रन की रही। - सुनील गावस्कर
1976 से 1985 के बीच 47 टेस्ट में टीम इंडिया की कप्तानी करने वाले सुनील गावस्कर ने कप्तान के रूप में 11 शतक जड़े। - मोहम्मद अजहरुद्दीन
मोहम्मद अजहरुद्दीन ने 1990 से 1999 के बीच 47 टेस्ट में कप्तानी की और इस दौरान 9 शतक अपने नाम किए। - सचिन तेंदुलकर
टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक 51 शतक लगाने वाले सचिन तेंदुलकर ने बतौर कप्तान 25 टेस्ट खेले, जिनमें उनके बल्ले से 7 शतक निकले। - शुभमन गिल
शुभमन गिल का कप्तान के रूप में टेस्ट करियर बेहद प्रभावशाली रहा है। उन्होंने अब तक 9 टेस्ट मैचों की कप्तानी में 15 पारियों में 6 शतक जड़ दिए हैं। - इंग्लैंड के खिलाफ अपनी पहली ही टेस्ट सीरीज में गिल ने 4 शतक लगाए थे, इसके बाद वेस्टइंडीज और अब अफगानिस्तान के खिलाफ भी शतकीय पारी खेली।
अफगानिस्तान के खिलाफ इस मुकाबले में गिल की यह पारी न सिर्फ भारत को मजबूत स्थिति में ले गई, बल्कि उन्हें भारतीय टेस्ट कप्तानों की एलीट सूची में भी शामिल कर गई।
Also Read: BCCI ने बदला अपना नियम, सचिन तेंदुलकर की तरह वैभव सूर्यवंशी को भी मिली खास परमिशन

