मिर्ज़ापुर: हलिया-लालगंज मार्ग पर बाइक अनियंत्रित, दो युवक गंभीर रूप से घायल; ट्रामा सेंटर रेफर

Sandesh Wahak Digital Desk: स्थानीय थाना क्षेत्र के हलिया-लालगंज मार्ग पर रविवार देर रात एक सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बरी गांव स्थित विद्युत उपकेंद्र के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई, जिससे यह हादसा हुआ।

इस घटना में लक्ष्मी शंकर पटेल (20 वर्ष) और अर्जुन (21 वर्ष) घायल हो गए हैं। लक्ष्मी शंकर पटेल अपने साथी अर्जुन के साथ बाइक से कोटार की तरफ से लालगंज जा रहे थे। बरी गांव के पास पहुंचते ही बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क पर गिर पड़ी, जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

चिकित्सा और आगे की कार्रवाई

दुर्घटना होते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए एम्बुलेंस सेवा वाहन से दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) हलिया भिजवाया। पीएचसी हलिया में मौजूद चिकित्सक विवेक खरे ने दोनों को प्राथमिक उपचार दिया। चिकित्सक विवेक खरे ने बताया कि दोनों युवकों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें तत्काल ट्रामा सेंटर मिर्ज़ापुर के लिए रेफर कर दिया गया है।

Also Read: Bareilly: 15 लाख की अवैध अफीम के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार, झारखंड से होती थी तस्करी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.