‘मिलेगी पक्की नौकरी, खत्म होगी आउटसोर्सिंग व्यवस्था’, UP चुनाव से पहले अखिलेश का बड़ा वादा
Akhilesh Yadav Statement: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा दावा करते हुए कहा कि यूपी में सपा की सरकार बनने पर आउटसोर्सिंग व्यवस्था खत्म की जाएगी और पक्की नौकरी देने का काम होगा। उन्होंने कहा कि चुनाव की तारीख घोषित होते ही भाजपा हार मान लेगी और जनता उसे सत्ता से हटा देगी।
अखिलेश ने भाजपा सरकार पर महंगाई, रोजगार और GDP के आंकड़ों को लेकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार कार्यकाल के आखिरी समय में आंगनबाड़ी समेत कई कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाने की घोषणाएं कर रही है, जबकि पिछले 10 साल में ऐसा नहीं किया गया। उन्होंने पिछड़े, दलित, आदिवासी और अल्पसंख्यकों के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा।
रामवन गमन मार्ग से लेकर आजम खां तक निशाना
Akhilesh Yadav ने राम मंदिर के चंदे और रामवन गमन मार्ग (Ram Van Gaman Path) में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि एक्सप्रेस-वे और सड़कों के बजट में हुए भ्रष्टाचार की जांच होनी चाहिए। साथ ही भाजपा सरकार पर सपा की छवि खराब करने के लिए सरकारी मशीनरी और बजट के इस्तेमाल का आरोप लगाया।
उन्होंने आजम खां (Azam Khan) के साथ अन्याय का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार जानबूझकर मैसेज देने के लिए कार्रवाई कर रही है। अखिलेश ने भाजपा सरकार के कथित फर्जी एनकाउंटर की भविष्य में जांच होने की बात भी कही।
आकाश आनंद पर Akhilesh Yadav का बड़ा संकेत
आकाश आनंद (Akash Anand) को सपा में शामिल करने के सवाल पर अखिलेश ने कहा कि यह बसपा (BSP) का अंदरूनी मामला है। हालांकि, मुस्कुराते हुए उन्होंने सवाल पूछने वाले से कहा, “आप लाओगे तो जरूर ले लूंगा।” अखिलेश के इस बयान के बाद आकाश आनंद को लेकर सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं।
Also Read: मायावती ने आकाश आनंद को BSP से किया बाहर, ससुर के संन्यास से भी नहीं मिली राहत

