RRB ने जारी की 2026 के NTPC CBT 2 की एग्जाम डेट, जानें कब जारी होगा एडमिट कार्ड?
RRB NTPC CBT 2 Exam Date 2026: रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने NTPC ग्रेजुएट लेवल CBT-2 परीक्षा 2026 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। CBT-1 का रिजल्ट जारी होने के बाद अब सफल उम्मीदवारों को दूसरे चरण की परीक्षा में शामिल होना होगा। बोर्ड के अनुसार RRB NTPC Graduate CBT-2 Exam का आयोजन 10 जुलाई 2026 को किया जाएगा।
आरआरबी की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक, CBT-1 में सफल घोषित उम्मीदवार ही दूसरे चरण यानी CBT-2 परीक्षा में बैठ सकेंगे। परीक्षा ऑनलाइन (Computer Based Test) मोड में आयोजित होगी।
CBT-2 में कुल 120 प्रश्न पूछे जाएंगे, जो मुख्य रूप से तीन विषयों से होंगे:
- सामान्य जागरूकता (General Awareness)
- गणित (Mathematics)
- रीजनिंग (General Intelligence & Reasoning)
परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी लागू रहेगी। प्रत्येक गलत उत्तर पर एक-तिहाई अंक काटे जाएंगे।
कब जारी होगी एग्जाम सिटी स्लिप?
रेलवे भर्ती बोर्ड के अनुसार, उम्मीदवारों की Exam City Intimation Slip परीक्षा से लगभग 10 दिन पहले जारी की जाएगी। इसके जरिए अभ्यर्थी अपने परीक्षा शहर और परीक्षा तिथि की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
इसके साथ ही अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए ट्रैवल अथॉरिटी डाउनलोड करने का लिंक भी सक्रिय किया जाएगा।
एडमिट कार्ड कब आएगा?
CBT-2 परीक्षा के लिए RRB NTPC Admit Card 2026 परीक्षा से चार दिन पहले जारी किया जाएगा। उम्मीदवार अपने संबंधित आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लॉगिन के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन होगा अनिवार्य
रेलवे भर्ती बोर्ड ने साफ किया है कि परीक्षा केंद्र पर प्रवेश से पहले आधार आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा। ऐसे में उम्मीदवारों को अपना –
मूल आधार कार्ड
या
ई-वेरीफाइड आधार की प्रिंट कॉपी साथ लेकर जाना अनिवार्य होगा।
बोर्ड ने उन उम्मीदवारों को भी सलाह दी है जिन्होंने अभी तक आधार प्रमाणीकरण पूरा नहीं किया है, वे जल्द से जल्द आवेदन पोर्टल पर यह प्रक्रिया पूरी कर लें। परीक्षा के दिन आधार UIDAI सिस्टम में एक्टिव और अनलॉक होना भी जरूरी रहेगा।
महत्वपूर्ण तारीखें
- CBT-1 रिजल्ट जारी : 11 जून 2026
- CBT-2 परीक्षा : 10 जुलाई 2026
- एग्जाम सिटी स्लिप : परीक्षा से 10 दिन पहले
- एडमिट कार्ड : परीक्षा से 4 दिन पहले
उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह
CBT-2 परीक्षा रेलवे भर्ती प्रक्रिया का बेहद अहम चरण है। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें और एडमिट कार्ड, एग्जाम सिटी स्लिप व आधार सत्यापन से जुड़ी सभी प्रक्रियाएं समय रहते पूरी कर लें।
Also Read: 12वीं में कम नंबर? टेंशन छोड़िए, AI के दौर में ये 5 Course दिला सकते हैं हाई-सैलरी जॉब

