सलमान खान के नए लुक पर समय रैना का मजाक, वायरल वीडियो पर लोगों ने लगाई क्लास
Samay Raina Salman Khan: कॉमेडियन समय रैना एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। अक्सर पैपराजी के साथ मजाकिया अंदाज में नजर आने वाले समय का एक नया वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में समय रैना पैप्स से बातचीत करते हुए कहते हैं, “मैं भी टकला हो जाऊं क्या?” इतना कहने के बाद वह हंसने लगते हैं। इसके बाद पैप्स की तरफ से आवाज आती है, “सीजन चल रहा है उसका।” जवाब में समय कहते हैं, “अच्छे लग रहे थे काफी।” फिर जब पैप्स पूछते हैं कि यहां टकला कौन है, तो समय मजाक में एक व्यक्ति की ओर इशारा करते हुए कहते हैं, “वो है न, टोपी पहनकर आया है।”
सलमान खान के नए लुक से जोड़कर देखा जा रहा वीडियो
समय रैना के इस वीडियो को कई सोशल मीडिया यूजर्स सलमान खान के हालिया बाल्ड लुक से जोड़कर देख रहे हैं। वीडियो पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। एक यूजर ने लिखा, “भाई हर किसी से मजाक नहीं किया जाता।” वहीं दूसरे ने कहा, “लगता है समय रैना भी बिग बॉस में जाना चाहते हैं।” कुछ लोगों ने यह भी लिखा कि सलमान खान पर मजाक करना भारी पड़ सकता है। कई यूजर्स ने समय को सावधानी बरतने की सलाह भी दी।
समय की भी जल्द होगी वापसी
हाल ही में फिल्म लगान के 25 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित पार्टी में सलमान खान अपने नए बाल्ड लुक में नजर आए थे। उन्होंने ऑल ब्लैक आउटफिट, ब्लैक वेस्ट, लेदर जैकेट और ब्लैक जींस पहनी थी। फैंस को उनका यह अंदाज काफी पसंद आया। कुछ लोगों ने तो यह भी अनुमान लगाया कि यह लुक शायद “तेरे नाम” के सीक्वल से जुड़ा हो सकता है। वहीं समय रैना जल्द ही अपने लोकप्रिय शो इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2 के साथ वापसी करने वाले हैं, जो नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो सकता है।

