UP समेत राज्यों में MSP पर होगी दाल और तिलहन की बंपर खरीद, केंद्र ने दी मंजूरी

Sandesh Wahak Digital Desk: देश के किसानों को उनकी फसलों का वाजिब दाम दिलाने और बाजार के उतार-चढ़ाव से बचाने के लिए केंद्र सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मूल्य समर्थन योजना (PSS) के अंतर्गत चार प्रमुख राज्यों उत्तर प्रदेश, गुजरात, हरियाणा और तमिलनाडु में न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर दालों और तिलहनों की बड़े पैमाने पर खरीद को हरी झंडी दे दी है। इस फैसले का मुख्य उद्देश्य किसानों को औने-पौने दामों पर फसल बेचने की मजबूरी (डिस्ट्रेस सेल) से बचाना है।

इस सरकारी फैसले का सबसे बड़ा फायदा उत्तर प्रदेश के किसानों को मिलने जा रहा है। कृषि मंत्रालय ने ग्रीष्मकालीन 2026 सीजन के तहत यूपी के लिए 1,490 करोड़ रुपये से अधिक के कुल मूल्य की खरीद को मंजूरी दी है। इसके तहत राज्य से 48,298 मीट्रिक टन मूंग, 97,970 मीट्रिक टन उड़द और 41,718 मीट्रिक टन मूंगफली की सरकारी खरीद की जाएगी।

गुजरात, हरियाणा और तमिलनाडु के लिए भी खुले सरकारी खजाने

गुजरात (मूंग किसान): कृषि मंत्री ने गुजरात के लिए ग्रीष्मकालीन 2026 सीजन में 18,250 मीट्रिक टन मूंग की खरीद को मंजूरी दी है। इस पूरी खरीद का कुल एमएसपी मूल्य 160 करोड़ रुपए से ज्यादा आंका गया है।

हरियाणा (मूल्य समर्थन): हरियाणा के किसानों के लिए इसी सीजन में 2,115 मीट्रिक टन मूंग की सरकारी खरीद तय की गई है, जिसकी कुल कीमत 18 करोड़ रुपए से अधिक होगी।

तमिलनाडु (कोटा बढ़ा): तमिलनाडु के रबी विपणन सत्र 2025-26 के लिए सरकार ने मूंग की खरीद सीमा को 885 मीट्रिक टन से बढ़ाकर 990 मीट्रिक टन कर दिया है। इस अतिरिक्त 105 मीट्रिक टन की खरीद से राज्य के किसानों की जेब में सीधे 8.68 करोड़ रुपए पहुंचेंगे।

Also Read: क्या आप भी खाली पेट खाते हैं लीची, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा, हो सकता है भारी नुकसान

Get real time updates directly on you device, subscribe now.