Lucknow News: OCOP मॉडल से प्रभावित तमिलनाडु का प्रतिनिधिमंडल, सीवरेज प्रबंधन का लिया जायजा

Sandesh Wahak Digital Desk: लखनऊ में लागू वन सिटी, वन ऑपरेटर (OCOP) परियोजना के तहत सीवरेज प्रबंधन कार्यों का आकलन करने के लिए तमिलनाडु नगर प्रशासन विभाग के चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने एक्सपोज़र विज़िट की।

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व संयुक्त आयुक्त सुश्री अनामिका रमेश (आईएएस) ने किया।

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने OCOP परियोजना के अंतर्गत SUEZ द्वारा किए जा रहे एकीकृत सीवरेज संचालन एवं प्रबंधन कार्यों का निरीक्षण किया।

कार्यक्रम की शुरुआत सुएज के परियोजना निदेशक राजेश मठपाल की प्रस्तुति से हुई, जिसमें लखनऊ में सीवरेज संचालन में आए सुधार, तकनीकी नवाचारों और सुरक्षा मानकों की विस्तृत जानकारी दी गई।

इसके पश्चात प्रतिनिधिमंडल ने सीवर नेटवर्क स्थलों पर यंत्रीकृत सफाई कार्यों का प्रदर्शन देखा। सुपर सकर मशीन सहित आधुनिक उपकरणों के माध्यम से सफाई प्रक्रिया को समझाया गया।

साथ ही ग्वारी सीवेज पम्पिंग स्टेशन का भी भ्रमण कराया गया, जहां संचालन प्रणाली, नेटवर्क प्रबंधन और निगरानी तंत्र की जानकारी साझा की गई।

अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार की एक्सपोज़र विज़िट से विभिन्न राज्यों और शहरों के बीच अनुभवों का आदान-प्रदान होता है, जिससे शहरी जल एवं सीवरेज प्रबंधन के बेहतर मॉडल अपनाने में सहायता मिलती है।

OCOP परियोजना लखनऊ में आधुनिक तकनीक, उच्च सुरक्षा मानकों और बेहतर सेवाओं के साथ प्रभावी सीवरेज प्रबंधन का सफल उदाहरण प्रस्तुत कर रही है।

Also Read: यूपी पंचायत चुनाव से पहले अखिलेश का मास्टरस्ट्रोक, बसपा के वोट बैंक में सेंधमारी की तैयारी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.