लखनऊ से हज की पहली उड़ान आज, 427 जायरीनों की दुआओं के साथ होगी रवानगी

Sandesh Wahak Digital Desk: राजधानी लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट से आज ‘हज-2026’ के पवित्र सफर का आगाज़ होने जा रहा है। बुधवार अपराह्न 2:20 बजे फ्लाईनास (Flynas) एयरलाइंस की पहली फ्लाइट जायरीनों को लेकर सऊदी अरब के लिए उड़ान भरेगी। इस पहली उड़ान में कुल 427 यात्री शामिल हैं, जिनमें 222 पुरुष और 205 महिलाएं अपने मुकद्दस सफर पर रवाना होंगी।

कानपुर और लखनऊ के यात्रियों का दबदबा

पहली उड़ान में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के साथ-साथ अन्य राज्यों के यात्री भी शामिल हैं।

कानपुर नगर: सबसे अधिक 278 यात्री।

लखनऊ: 59 यात्री।

असम: 02 यात्री भी इसी फ्लाइट से रवाना होंगे।

विशेष सुरक्षा: यात्रियों की सुविधा और मार्गदर्शन के लिए प्रदेश हज कमेटी ने तीन ‘स्टेट हज इंस्पेक्टर’ भी साथ भेजे हैं, जो पूरी यात्रा के दौरान जायरीनों की मदद करेंगे।

हज हाउस में भव्य विदाई समारोह

सरोजनीनगर स्थित मौलाना अली मियां मेमोरियल हज हाउस में यात्रियों के लिए विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसमें प्रसिद्ध मुस्लिम धर्मगुरु जायरीनों को दुआओं के साथ विदा करेंगे। मंगलवार को अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने हज हाउस का विस्तृत निरीक्षण किया।

राज्य मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रियों की विदाई में कोई कमी न रहे। उन्होंने बताया  हज हाउस के कमरों को वातानुकूलित (AC) बनाया गया है। गर्मी को देखते हुए कूलर, बैठने के पुख्ता इंतजाम और पार्किंग की व्यापक व्यवस्था की गई है। खानपान और यात्रियों को दी जाने वाली सामग्री की गुणवत्ता की कड़ाई से निगरानी की जा रही है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.