बड़े शहरों की तरह अब सिद्धार्थनगर के लोग भी लेंगे हेयर स्टाइलिंग का अनुभव: पाल

सिद्धार्थनगर: सिद्धार्थनगर में एक खास मौका था जब मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब ने खुद अपने ब्रांड “The Javed Habib Unisex Salon” का भव्य उद्घाटन किया। इस खास मौके पर स्थानीय सांसद जगदंबिका पाल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे और उन्होंने फीता काटकर उद्घाटन किया। दोनों हस्तियों की मौजूदगी में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए सांसद जगदंबिका पाल ने कहा, जावेद हबीब ऐसा नाम है जिसे दुनिया भर में लोग पहचानते हैं। उनकी हेयर कटिंग स्टाइल का हर कोई कायल है। अब सिद्धार्थनगर के लोग भी मुंबई, दिल्ली, लखनऊ जैसे बड़े शहरों की तरह हेयर स्टाइलिंग का अनुभव यहीं अपने शहर में कर सकेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह की सुविधाएं अब जनपद को आकांक्षी नहीं रहने देंगी, बल्कि आगे बढ़ने की राह दिखाएंगी।

Jawed Habib Salon

नाई’ कहने वाले अब सम्मान करते हैं: जावेद हबीब

सैलून का उद्घाटन करते हुए जावेद हबीब ने खुशी जताई और अपनी यात्रा को याद करते हुए कहा, जब मैंने यह सफर शुरू किया था, तब लोग ‘नाई’ कहकर मजाक उड़ाते थे, लेकिन आज वही लोग इज्जत से सेल्फी लेने आते हैं। मैंने अपने घर से सिर्फ कैंची और कंघी लेकर निकलने का संकल्प लिया था। आज मेहनत और लगन से मैं यहां तक पहुंचा हूं। उन्होंने बताया कि उनके ब्रांड के आज दुनियाभर में 1000 से अधिक सैलून हैं, जिनमें से लगभग 800 सिर्फ भारत में हैं।

Jawed Habib Salon

सिद्धार्थनगर के लिए खास सुविधाएं

जावेद हबीब ने बताया कि इस नए सैलून में पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग सेक्शन बनाए गए हैं, और यहां कम कीमत में उच्च गुणवत्ता की हेयर स्टाइलिंग सेवा मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि हर सेंटर पर ट्रेनिंग फैसिलिटी उपलब्ध होती है, जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर भी मिलते हैं।

इस अवसर पर जावेद हबीब ने सिद्धार्थनगर के कई वरिष्ठ पत्रकारों को अपने हाथों से मुफ्त में हेयर कटिंग करके एक खास संदेश दिया। उन्होंने कहा, आज देश में बेरोजगारी है, लेकिन हेयर स्टाइलिंग एक ऐसा क्षेत्र है जहां हर कोई कुछ सीखकर आत्मनिर्भर बन सकता है।

रिपोर्ट- जाकिर खान

Also Read: गांवों के पंचायत सचिवालय होंगे हाईटेक, सभी कार्मिकों को मिलेगा स्मार्ट पहचान पत्र: डीएम महेंद्र सिंह तंवर

Get real time updates directly on you device, subscribe now.