बरेली में फर्जी दस्तावेज बनाने वाले गैंग का पर्दाफाश, गैंगलीडर समेत दो गिरफ्तार

Sandesh Wahak Digital Desk: बरेली जिले भोजीपुरा थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी दस्तावेज बनाने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह का सरगना मोहम्मद फहीम उर्फ गुड्डू और उसका साथी जियाउल मुस्तफा गिरफ्तार कर लिए गए हैं। दोनों आरोपियों को भोजीपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम दोहरिया पचदौरा से दबोचा गया। इनके कब्जे से भारी मात्रा में फर्जी प्रमाण पत्र, दस्तावेज बनाने वाले उपकरण और नकली दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

क्या-क्या बरामद हुआ?

पुलिस ने मौके से लैपटॉप, प्रिंटर, स्कैनर, पीवीसी कार्ड मशीन, फिंगरप्रिंट डिवाइस, वेबकैम, आधार कार्ड प्रिंटिंग मटीरियल और मोबाइल फोन समेत कई हाईटेक उपकरण जब्त किए हैं। साथ ही 650 से अधिक फर्जी दस्तावेजों के नमूने भी मिले हैं, जिनमें आधार कार्ड, पैन कार्ड, जाति, निवास, जन्म प्रमाण पत्र और फर्जी मार्कशीट शामिल हैं।

कैसे करते थे फर्जीवाड़ा

मुखबिर से मिली जानकारी पर जब छापेमारी की गई तो पता चला कि आरोपियों ने ‘Manual org.space’ नाम की वेबसाइट के जरिए दस्तावेज तैयार करने का नेटवर्क खड़ा किया था। आरोपी हर फर्जी दस्तावेज के बदले 300 से 900 रुपये तक वसूलते थे। एक दिन में करीब 6-7 दस्तावेज तैयार किए जाते थे, जिससे हर महीने लाखों की कमाई होती थी।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

मोहम्मद फहीम उर्फ गुड्डू, पुत्र भिंडू खां – निवासी ग्राम पचदौरा दोहरिया, थाना भोजीपुरा, जिला बरेली

जियाउल मुस्तफा, पुत्र शफीक आलम – निवासी ग्राम पचदौरा दोहरिया, थाना भोजीपुरा, जिला बरेली

आरोपियों का कबूलनामा

पूछताछ में मोहम्मद फहीम ने बताया कि वह पहले एक सरकारी बैंक में आधार कार्ड बनाने का काम करता था लेकिन अनियमितता के चलते उसे हटा दिया गया। इसके बाद उसने फर्जी दस्तावेज बनाने का धंधा शुरू किया और अपने साथ जियाउल मुस्तफा को भी जोड़ लिया। दोनों ने मिलकर अब तक करीब 650 फर्जी दस्तावेज तैयार किए हैं।

दर्ज मामला

इस पूरे मामले में थाना भोजीपुरा में मुकदमा संख्या 485/2025 दर्ज किया गया है, जिसमें भारतीय न्यायतंत्र संहिता (BNS) की धारा 317(4), 338, 336(3), 340(2) और आधार कार्ड अधिनियम की धारा 36 के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब इस गैंग के अन्य सदस्यों और कनेक्शनों की तलाश में जुट गई है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इन फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल किन-किन जगहों पर किया गया है।

Also Read: Bareilly News: अग्निकांड पीड़ित किसानों को मिली राहत, जिलाधिकारी ने वितरित किए मुआवजे के चेक

Get real time updates directly on you device, subscribe now.