UP BEd Admission Result 2025: यूपी बीएड एंट्रेंस एग्जाम 2025 का रिजल्ट जारी, जानें कैसे करें चेक
Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025 का परिणाम औपचारिक रूप से घोषित कर दिया गया है। रिजल्ट जारी करने के मौके पर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय और उच्च शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव भी उपस्थित रहे।
ऐसे करें अपना परिणाम चेक
- सबसे पहले बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी की आधिकारिक वेबसाइट www.bujhansi.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर “Uttar Pradesh B.Ed Joint Entrance Examination 2025” वाले लिंक पर क्लिक करें।
- अब “Click here to Download Score Card” पर क्लिक करें।
- इसके बाद लॉगिन पेज खुलेगा, जहां आपको अपना रोल नंबर, यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
- विवरण भरते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा, जिसे आप डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं।
परीक्षा से जुड़ी मुख्य बातें
यह परीक्षा 1 जून 2025 को दो पालियों में आयोजित की गई थी। उत्तर प्रदेश के 69 जिलों में कुल 751 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा के लिए 3,44,546 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 1,96,700 महिलाएं और 1,47,846 पुरुष उम्मीदवार शामिल थे।
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय ने जानकारी दी कि सरकार के निर्देशानुसार परीक्षा का आयोजन समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से किया गया। परीक्षा के बाद मूल्यांकन कार्य समय पर पूरा कर लिया गया था और परिणाम तैयार करके उसे ऑनलाइन प्रकाशन के लिए संबंधित एजेंसी को सौंप दिया गया था।
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, विश्वविद्यालय द्वारा मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी तरह से निष्पक्ष रखी गई और अब सभी अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से अपना स्कोर कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।
Also Read: इंडिगो की फ्लाइट में बम की धमकी से मचा हड़कंप, नागपुर में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

