बरेली में मादक पदार्थ तस्करों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 1.5 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
Sandesh Wahak Digital Desk: बरेली जिले के थाना भुता पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले दो शातिर तस्करों को दबोच लिया है। दोनों आरोपियों के पास से 1 किलो 495 ग्राम अवैध गांजा और हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (UP22AJ7429) बरामद की गई है। दोनों पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार हुए आरोपियों की पहचान:
नजीम खाँ, पुत्र नजीर अहमद, निवासी ग्राम नन्दगांव, थाना शाहबाद, जिला रामपुर
आरिफ खाँ, पुत्र रहमत खाँ, निवासी ग्राम सैदपुर चुन्नीलाल, थाना भोजीपुरा, जनपद बरेली
कैसे हुई गिरफ्तारी?
थाना भुता की पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि दो संदिग्ध व्यक्ति नवाबगंज से भुता की तरफ गांजा बेचने आ रहे हैं। सूचना पर तत्काल हरकत में आई पुलिस टीम ने हिना भट्टा, उदयपुर गनेशखेड़ा के पास दबिश दी, जहां दोनों आरोपी मोटरसाइकिल के साथ मौजूद थे। तलाशी लेने पर 1.495 किलो गांजा बरामद किया गया।
बरामद सामग्री:
- 1 किलो 495 ग्राम अवैध गांजा
- हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (UP22AJ7429)
पूछताछ में खुलासे
आरोपी आरिफ खाँ पहले भी नशीले पदार्थों की तस्करी में जेल जा चुका है। पुलिस पूछताछ में आरिफ ने बताया कि वह लंबे समय से गांजे की तस्करी कर रहा है। नजीम खाँ, जो रामपुर का रहने वाला है, आरिफ के संपर्क में आकर इस गोरखधंधे में शामिल हुआ। दोनों आरोपियों ने कबूल किया कि गरीबी और बेरोजगारी के कारण उन्होंने यह गलत रास्ता अपनाया। वे मोटरसाइकिल से गांव-गांव जाकर नशे के आदी लोगों को गांजा बेचते हैं और इससे उन्हें अच्छी कमाई होती है। फिलहाल पुलिस ने दोनों अभियुक्तों गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
Also Read: पुरी मंदिर में भगदड़ मामले में बड़ा एक्शन, DM और SP का तबादला, दो पुलिस अधिकारी सस्पेंड

