Siddharthnagar News: तहसीलदार की सख्त कार्रवाई, अवैध खनन करते जेसीबी और डंपर पकड़े

Siddharthnagar News: जिले के मुहाना थाना क्षेत्र में रविवार रात अवैध खनन कर रहे एक जेसीबी और डंपर को तहसीलदार नौगढ़ ने जब्त कर लिया। दिलचस्प बात यह है कि अधिकारी पेड़ों की अवैध कटाई की सूचना पर मौके पर पहुंचे थे, लेकिन उन्हें वहां अवैध खनन का मामला मिला।

रविवार रात 10 बजे एसडीएम सदर को पोखरभिटवा में पेड़ कटाई की सूचना मिली थी। तहसीलदार डॉ. संतराज सिंह बघेल को मौका निरीक्षण के लिए भेजा गया। वह वन विभाग के अधिकारियों और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जहां 625 घन मीटर अवैध खनन का मामला सामने आया।\

Tehsildar action

मौके पर क्या मिला: एक जेसीबी और एक डंपर अवैध खनन करते हुए पकड़े गए। चालक मौके से फरार हो गए। मशीनों को जब्त कर थाना मुहाना को सौंप दिया गया।

Tehsildar action

अधिकारियों का बयान

तहसीलदार डॉ. बघेल ने बताया, हमें पेड़ कटाई की सूचना मिली थी, लेकिन मौके पर अवैध खनन का मामला मिला। हमने तुरंत कार्रवाई कर मशीनें जब्त कर लीं। उप जिलाधिकारी नवगढ़ कल्याण सिंह मौर्य ने स्पष्ट किया, अवैध खनन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वे कितने भी प्रभावशाली क्यों न हों।

रिपोर्ट: जाकिर खान

Get real time updates directly on you device, subscribe now.