Siddharthnagar News: मेडिकल कॉलेज का राउंड लगाकर बोले डॉ. राजेश मोहन, इलाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

Siddharthnagar News: सिद्धार्थनगर के माधव प्रसाद त्रिपाठी संबद्ध जिला चिकित्सालय (मेडिकल कॉलेज) में अब मरीजों की सेवा को लेकर सख्त रुख अपनाया जा रहा है। शनिवार को मेडिकल कॉलेज का राउंड लेते हुए प्रधानाचार्य डॉ. राजेश मोहन ने ‘संदेश वाहक’ से खास बातचीत में कहा कि डॉक्टर, नर्स और सभी स्टाफ को अपने काम के प्रति संवेदनशील रहना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि मेडिकल कॉलेज में आने वाले मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार करें, क्योंकि वे आपकी मदद से ठीक होना चाहते हैं।

मरीजों के साथ कोई भी कोताही बर्दाश्त नहीं

प्रधानाचार्य डॉ. राजेश मोहन ने कहा कि सभी जिम्मेदार लोग अपने कर्तव्यों और दायित्वों का अच्छे से निर्वहन करें, ताकि सिद्धार्थनगर मेडिकल कॉलेज की विश्वसनीयता बनी रहे। उन्होंने बताया कि आपके अच्छे व्यवहार और कार्य से न सिर्फ आपका, बल्कि मेडिकल कॉलेज का भी नाम रोशन होगा और लोगों का सरकारी चिकित्सा सेवाओं पर विश्वास बढ़ेगा।

डॉ. मोहन ने बताया कि नियमित राउंड लगाने से लोगों की समस्याएं तुरंत पता चल जाती हैं। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान किसी भी मरीज के साथ किसी भी तरह की लापरवाही या कोताही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

एम्बुलेंस सुविधा पर जोर

उन्होंने बताया कि अब से प्रतिदिन राउंड के वक्त सुरक्षाधिकारी और सफाई सुपरवाइजर भी उनके साथ रहेंगे। ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि किसी भी तरह की कमी मिलने पर उसका तत्काल समाधान किया जा सके।

रिपोर्ट: जाकिर खान

Also Read: कुशीनगर के 179 गांवों को मिलेगी डिजिटल रोशनी, 454 करोड़ से खुलेगी लाइब्रेरी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.