सिद्धार्थनगर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, हर घर तिरंगा अभियान में दिखा लोगों का जोश
Sandesh Wahak Digital Desk: स्वतंत्रता दिवस से पहले पूरे देश में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का जोश दिख रहा है। इसी कड़ी में, सिद्धार्थनगर जिले में सोमवार को एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसका नेतृत्व जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. और पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने किया। इस यात्रा में सभी वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कलेक्ट्रेट से पुलिस लाइन तक लहराया तिरंगा
यह तिरंगा यात्रा कलेक्ट्रेट गेट से शुरू होकर साड़ी तिराहा होते हुए रिजर्व पुलिस लाइन तक गई। यात्रा में जिले के स्काउट-गाइड, एनसीसी कैडेट, आशा बहुएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, शिक्षक-शिक्षिकाएं, पुलिसकर्मी और विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। सभी ने देशभक्ति के नारों के साथ तिरंगे का सम्मान किया, जिससे पूरे शहर में जोश का माहौल बन गया।
DM-SP की अपील: ‘हर घर पर तिरंगा जरूर फहराएं’
तिरंगा यात्रा के समापन के बाद, डीएम और एसपी ने सभी प्रतिभागियों का आभार जताया। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे 13 से 15 अगस्त तक अपने-अपने घरों पर तिरंगा जरूर फहराएं। उन्होंने कहा कि “देश के आन और बान को जान से ज्यादा सम्मान और हिफाजत करें।” इस अपील ने लोगों में देशभक्ति की भावना को और भी मजबूत कर दिया।
रिपोर्ट : जाकिर खान
Also Read: Siddharthnagar News: अखिलेश और राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में सपा का प्रदर्शन, किया चक्का जाम

