ऐश्वर्या राय को मिली बड़ी जीत, दिल्ली हाईकोर्ट ने पर्सनैलिटी राइट्स पर सुनाया अहम फैसला
Sandesh Wahak Digital Desk: बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन को दिल्ली हाईकोर्ट से एक बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने साफ आदेश दिया है कि उनकी अनुमति के बिना कोई भी कंपनी या व्यक्ति उनके नाम, फोटो या उनकी पहचान से जुड़ी किसी भी चीज़ का इस्तेमाल नहीं कर सकता।
जस्टिस तेजस कारिया ने अपने फैसले में कहा कि इस तरह का गलत इस्तेमाल न सिर्फ अभिनेत्री को आर्थिक नुकसान पहुंचाता है, बल्कि उनकी गरिमा को भी ठेस पहुंचाता है। कोर्ट ने यह भी कहा कि अगर कोई उनकी पहचान का इस्तेमाल करता है, तो लोगों को यह भ्रम हो सकता है कि ऐश्वर्या उस प्रोडक्ट या सर्विस से जुड़ी हुई हैं, जिससे उनकी शोहरत को नुकसान पहुंच सकता है।
पर्सनैलिटी राइट्स पर बड़ा फैसला
हाईकोर्ट ने अपने आदेश में यह भी कहा कि किसी भी इंसान की पहचान और सम्मान उसके जीवन का एक बेहद अहम हिस्सा होता है। बिना अनुमति इसका इस्तेमाल करना किसी के जीवन और गरिमा के अधिकार का उल्लंघन है। इस फैसले को पर्सनैलिटी राइट्स (किसी व्यक्ति के अपनी पहचान को नियंत्रित करने का अधिकार) के मामले में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। इससे पहले भी कई मशहूर हस्तियाँ अपनी पहचान के गलत इस्तेमाल की शिकायतें करती रही हैं।
Also Read: ‘हाइड्रोजन बम आएगा तो सब साफ हो जाएगा’, राहुल गांधी ने फिर दिया बड़ा बयान

