भूमि विवाद, वरासत और बंटवारे के मामले मौके पर जाकर सही ढंग से निपटाएं: सिद्धार्थनगर डीएम

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जनपद में कोतवाली लोटन परिसर में जिलाधिकारी (DM) डॉ. राजा गणपति आर. की अध्यक्षता में “संपूर्ण थाना समाधान दिवस” का आयोजन किया गया। शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक माह के द्वितीय और चतुर्थ शनिवार को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में, जिलाधिकारी ने शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुना।

 

डीएम ने दिए सख्त निर्देश:

थाना समाधान दिवस में ज्यादातर मामले भूमि विवाद और नाली संबंधी थे। जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. ने इस पर संज्ञान लेते हुए समस्त राजस्व निरीक्षकों को सख्त निर्देश दिए।

त्वरित निस्तारण: भूमि विवाद, वरासत (उत्तराधिकार) और बंटवारा जैसे सभी प्रकरणों का मौके पर जाकर सही ढंग से निस्तारण कराया जाए।

अनावश्यक उत्पीड़न पर रोक: किसी भी व्यक्ति को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए।

विशेष अभियान: राजस्व निरीक्षक आज और कल (शनिवार और रविवार) विशेष रूप से मौके पर जाकर नाली विवाद, चकमार्ग विवाद, जमीन बटवारा और अवैध कब्जा/पट्टा प्रकरणों को ग्रामवासियों का बयान लेकर निस्तारित करें।

पुलिस बल का उपयोग: आवश्यकता पड़ने पर पुलिस बल के साथ मौके पर जाएँ और अधिकतम प्रकरणों का निस्तारण सुनिश्चित करें। प्रकरण लंबित न रखे जाएँ।

अवैध कब्जों पर मुकदमा: यदि कोई व्यक्ति सार्वजनिक मार्ग पर अवैध रूप से कब्जा किए पाया जाता है, तो हल्का लेखपाल तत्काल उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराए।

 

जिलाधिकारी ने सभी शिकायतकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वे आपस में मिलजुलकर रहें और किसी प्रकार का लड़ाई-झगड़ा न करें। इस दौरान थानाध्यक्ष लोटन बाजार दिनेश कुमार सरोज, तहसीलदार देवेंद्र मणि त्रिपाठी, राजस्व निरीक्षक, हल्का लेखपाल और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट : जाकिर खान

 

Also Read: बिहार चुनाव पर सपा सांसद का अनोखा बयान, बोले- यूपी-बिहार के रिश्ते को बताया ‘बेटी और रोटी’ का बंधन

Get real time updates directly on you device, subscribe now.