पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट की कैंटीन में फटा गैस सिलेंडर, 12 लोग घायल

Sandesh Wahak Digital Desk: पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट की बिल्डिंग में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब बेसमेंट में जोरदार धमाका हुआ। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह विस्फोट कोर्ट के बेसमेंट में स्थित कैंटीन/कैफेटेरिया में गैस सिलेंडर फटने के कारण हुआ।

धमाका इतना भीषण था कि पूरी इमारत हिल गई, और निचली मंजिलों पर ज़ोरदार आवाज़ गूंज उठी। इस हादसे में कम से कम 12 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस्लामाबाद के महानिरीक्षक (IGP) अली नासिर रिजवी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि यह एक गैस विस्फोट था जो तब हुआ जब एयर कंडीशनिंग (AC) प्लांट के पास रखरखाव का काम चल रहा था। कई दिनों से गैस लीक होने की बात सामने आई है।

हादसे में घायल हुए 12 लोगों में ज़्यादातर एसी प्लांट की मरम्मत में लगे तकनीशियन और कैंटीन स्टाफ हैं। घायलों में से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। धमाके के बाद कोर्ट परिसर में दहशत फैल गई। वकीलों, जजों के स्टाफ और अन्य कर्मचारियों को तुरंत इमारत से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। सोशल मीडिया पर भी धमाके के वीडियो सामने आए हैं, जिसमें बिल्डिंग को हुए हल्के नुकसान को देखा जा सकता है।

Also Read: Varanasi News: काशी में देव दीपावली की गूंज, घाटों पर सुरक्षा के सख्त इंतजाम, ड्रोन कैमरों से होगी निगरानी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.