सरदार पटेल योजना: EWS लाभार्थियों को मिलेगा अपना आशियाना, CM योगी बांटेंगे चाबी
Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को हजरतगंज के पॉश इलाके डालीबाग में बने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के 72 फ्लैट्स की चाबी लाभार्थियों को सौंपेंगे। यह फ्लैट्स उस जमीन पर बनाए गए हैं, जिसे माफिया मुख्तार अंसारी के अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया था।
माफिया पर जीरो टॉलरेंस की नीति
लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के उपाध्यक्ष (VC) प्रथमेश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत, प्रदेश भर में माफिया के अवैध कब्ज़ों से जमीन खाली कराने का अभियान चलाया गया था। इसी क्रम में, डालीबाग स्थित लगभग 2,322 वर्गमीटर भूमि को मुख्तार अंसारी के अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया था।
सरदार वल्लभ भाई पटेल आवासीय योजना: मुख्यमंत्री के निर्देश पर, इस प्राइम लोकेशन की जमीन पर एलडीए ने ‘सरदार वल्लभ भाई पटेल आवासीय योजना’ लॉन्च की।
फ्लैट का विवरण: इस योजना के तहत ग्राउंड प्लस थ्री स्ट्रक्चर के तीन ब्लॉक में 72 EWS फ्लैट्स बनाए गए हैं, जिनका क्षेत्रफल 36.65 वर्गमीटर है।
कीमत और आवंटन: इन भवनों की कीमत ₹10.70 लाख रखी गई है। मंगलवार को लॉटरी प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर ली गई, जिसमें लगभग 8000 पंजीकरणों में से 72 लाभार्थियों का चयन हुआ।
सुविधाएं: योजना में स्वच्छ जल एवं विद्युत आपूर्ति, सुरक्षा व्यवस्था और दो पहिया वाहनों के लिए पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था है।
चाबी सौंपने का कार्यक्रम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को डीजीपी आवास के सामने स्थित एकता वन में आयोजित एक कार्यक्रम में लाभार्थियों को इन फ्लैट्स की चाबी सौंपेंगे। एलडीए वीसी ने बताया कि यह योजना 1090 चौराहा, सिकंदरबाग और हजरतगंज चौराहा से महज 5 से 10 मिनट की दूरी पर स्थित है।

