सिद्धार्थनगर में दिल दहला देने वाली वारदात, 3 साल की मासूम की हत्या, सौतेली मां गिरफ्तार

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के भवानीगंज थाना क्षेत्र में ममता के रिश्ते को शर्मसार करने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 24 घंटे के भीतर हत्या की आरोपी सौतेली मां को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी खुशी ने अपना जुर्म कबूलते हुए बताया कि मासूम श्रेया ने गलती से उसकी बिंदी गिरा दी थी, जिससे गुस्से में आकर उसने लाठी-डंडों से बच्ची को बुरी तरह पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस कार्रवाई

बच्ची के पिता महेश अग्रहरी (निवासी चौराबनगवा, थाना भवानीगंज)। महेश अपनी बेटी श्रेया को दूसरी पत्नी खुशी के पास छोड़कर खलीलाबाद जा रहे थे। महेश के बेंवा चौराहे पर पहुंचते ही खुशी का फोन आया कि बेटी की तबीयत बहुत खराब है, जल्दी घर आ जाओ। घर लौटने पर महेश ने श्रेया के शरीर पर गहरे चोट के निशान देखे।

महेश आनन-फानन में बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेंवा ले गए, जहां डॉक्टरों ने श्रेया को मृत घोषित कर दिया। महेश को शक होने पर उन्होंने तुरंत डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। भवानीगंज थाना पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घटना का 48 घंटे के अंदर खुलासा किया और मुख्य आरोपी सौतेली मां खुशी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। खुशी पत्नी महेश अग्रहरी, निवासी चौराबनगवा, थाना भवानीगंज, जनपद सिद्धार्थनगर।

रिपोर्ट : जाकिर खान

 

Also Read: लखनऊ: बीबीडी थाना क्षेत्र में हत्या का खुलासा, बेटियों को बचाने के लिए मां ने उठाया कदम, महिला गिरफ्तार

Get real time updates directly on you device, subscribe now.