Siddharthnagar News: ‘मिशन शक्ति’ का दिखा असर, महिला थाने की पहल से उजड़ने से बचे 8 परिवार
Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जनपद में ‘मिशन शक्ति’ फेज-5 के द्वितीय चरण के शुरू होते ही महिला सशक्तिकरण की एक सुखद तस्वीर सामने आई है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद व क्षेत्राधिकारी (सदर) विश्वजीत सौरयान के कुशल पर्यवेक्षण में महिला थाने ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। परिवार परामर्श केंद्र पर आयोजित विशेष काउंसलिंग सत्र के माध्यम से तलाक की कगार पर खड़े 8 जोड़ों के बीच के आपसी मनमुटाव को दूर कर उन्हें फिर से एक साथ विदा किया गया।
काउंसलिंग ने मिटाई दूरियां
प्रभारी निरीक्षक भाग्यवती पाण्डेय और उनकी टीम ने अलग रह रहे जोड़ों और उनके परिजनों की बातों को धैर्यपूर्वक सुना। विभिन्न कारणों से उपजे विवादों को सुलझाते हुए दोनों पक्षों के बीच लिखित समझौता कराया गया। विदाई के समय जोड़ों के चेहरे पर मुस्कान और आंखों में खुशी के आंसू नजर आए।
परिवारों को जोड़ने वाली टीम
8 परिवारों को बिखरने से बचाने में प्रभारी निरीक्षक श्रीमती भाग्यवती पाण्डेय के साथ काउंसलिंग टीम की महिला हेड कांस्टेबल आशा गौड़, महिला आरक्षी प्रियंबदा सिंह और महिला आरक्षी प्रगति राय का महत्वपूर्ण और सराहनीय योगदान रहा।
इन 8 जोड़ों के घर फिर से बसे
शकुंतला व सुनील (थाना मोहाना)
अंजू व चंद्र प्रकाश (थाना सिद्धार्थनगर)
अफसाना व रहमत अली (थाना त्रिलोकपुर)
शाहजहां व चांद मेंकरानी (थाना सिद्धार्थनगर)
रेहाना व इरशाद (थाना जोगिया उदयपुर)
राधिका व अजय (थाना बांसी)
रिया व रामलाल (थाना मोहाना)
माजिदुन निशा व अकरम (थाना सिद्धार्थनगर)
रिपोर्ट : जाकिर खान
Also Read: ‘मिशन 2027’: दादरी में अखिलेश यादव का बड़ा एलान- 2027 में बनेगी PDA की सरकार

