Prayagraj News: अतीक अहमद का किला बना कूड़े का ढेर, गंदगी के ढेर में चकिया दफ्तर

Prayagraj News: समय का चक्र जब घूमता है, तो बड़े-बड़े साम्राज्यों की चमक फीकी पड़ जाती है। प्रयागराज के चकिया स्थित माफिया अतीक अहमद का वह दफ्तर, जो कभी किसी सचिवालय की तरह सजता था और खौफ का पर्याय था, आज अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने इस आलीशान परिसर की ऐसी सच्चाई दिखाई है, जिसने सबको हैरान कर दिया है।

स्थानीय लोगों की मानें तो एक दौर ऐसा था जब अतीक के इस दफ्तर के सामने से गुजरने की हिम्मत भी हर कोई नहीं जुटा पाता था। आसपास रहने वाले लोग बताते हैं कि यहां हर आने-जाने वाले पर पैनी नजर रखी जाती थी और परिसर के अंदर होने वाली ‘दबंगई’ और ‘टॉर्चर’ की कहानियों से पूरा इलाका सहमा रहता था।

लेकिन आज मंजर बिल्कुल उलट है। जिस दफ्तर का नाम सुनकर लोग रास्ता बदल लेते थे, आज वहां के कमरों में लोग खुलेआम गंदगी फैला रहे हैं और इसे ‘पब्लिक टॉयलेट’ की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं। दीवारों पर दरारें पड़ चुकी हैं, दरवाजे टूटे हुए हैं और पूरे परिसर में कूड़े का अंबार लगा है।

Prayagraj News: अतीक अहमद का किला बना कूड़े का ढेर, गंदगी के ढेर में चकिया दफ्तर

प्रशासनिक अनदेखी और जर्जर हालत

अतीक और अशरफ की मौत के बाद पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत इस भवन को कुर्क (Seize) कर लिया था। निवासियों का कहना है कि तब से इस इमारत की कोई सुध लेने वाला नहीं है। न तो यहां सफाई कराई जाती है और न ही सुरक्षा का कोई इंतजाम है। बुजुर्ग बताते हैं कि पहले यहां पसरा सन्नाटा खौफ का प्रतीक था, लेकिन अब यहां पसरा सन्नाटा ‘लावारिस’ होने का अहसास कराता है।

इसी खंडहर में छुपा था पाकिस्तानी कनेक्शन

यह वही दफ्तर है जिसने अतीक अहमद के अंतरराष्ट्रीय काले कारनामों की पोल खोली थी। पुलिस ने इसी परिसर के कमरों से विदेशी पिस्तौलों और हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया था। उस वक्त बरामद हुए पाकिस्तानी असलहों ने अतीक के सीमा पार कनेक्शनों की पुष्टि की थी। धुरंधर-2 जैसे घटनाक्रमों के बाद अतीक के इन पुराने रिश्तों की चर्चा एक बार फिर तेज हो गई है।

Also Read: अफगानिस्तान में भूकंप: मलबे में दबने से 8 लोगों की मौत, दिल्ली-NCR तक कांपी धरती

Get real time updates directly on you device, subscribe now.