‘बलिदान के लिए तैयार रहें’, बाबा बागेश्वर के मंच से राजा भैया ने विरोधियों को दी चेतावनी

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश की राजनीति में अपनी बेबाक छवि के लिए मशहूर कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भैया’ ने एक बार फिर अपने तेवरों से सियासी गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। प्रयागराज के करैल में आयोजित आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बागेश्वर बाबा) की कथा में पहुंचे राजा भैया ने ‘हिंदू राष्ट्र’ और ‘सनातन’ को लेकर अब तक का सबसे कड़ा आह्वान किया है।

राजा भैया ने आगामी चुनावों को लेकर जनता से सीधी अपील की। उन्होंने कहा, “अब चुनाव आ रहे हैं, यदि कोई प्रत्याशी या नेता यह कहे कि मैं ‘वंदे मातरम’ नहीं गाऊंगा, तो उसकी ऐसी-तैसी करने में कोई कसर न छोड़िए।” उन्होंने राष्ट्रगीत के प्रति अनादर दिखाने वालों पर जमकर निशाना साधा।

बंटोगे तो कटोगे: एकता का मंत्र

कुंडा विधायक ने पीएम मोदी के ‘एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे’ और सीएम योगी के ‘बंटोगे तो कटोगे’ वाले नारों का समर्थन करते हुए कहा हम 75 फीसदी होकर भी पत्थर खा रहे हैं क्योंकि हम जातियों में बंटे हैं। हमें महाराज जी (धीरेंद्र शास्त्री) की बात माननी होगी ‘जात-पात की करो विदाई, हम सब हिंदू भाई-भाई’।” उन्होंने आतंकियों का उदाहरण देते हुए कहा कि दुश्मन गोली मारने से पहले जाति नहीं पूछता, वह केवल हिंदू देखता है।

हिंदू राष्ट्र और बलिदान

राजा भैया ने युवाओं से मुखर होने की अपील करते हुए कहा कि हिंदू राष्ट्र का लक्ष्य कठिन है और यह बलिदान मांगता है। उन्होंने कहा, “यदि भारत में आज संविधान लागू है, तो वह इसलिए क्योंकि यहाँ हिंदू बहुसंख्यक है। यदि आप सनातनी हैं, तो यह दिखना चाहिए— कलावा पहनिए, तिलक लगाइए और अपने धर्म के लिए लड़िए।”

Also Read: UP Board 12th Toppers 2026: सीतापुर की शिखा वर्मा बनीं प्रदेश की टॉपर, टॉप-3 में बेटियों का दबदबा

Get real time updates directly on you device, subscribe now.