पश्चिम बंगाल में मतगणना से पहले भाजपा नेता के घर पर फायरिंग, दो गिरफ्तार

Sandesh Wahak Digital Desk: पश्चिम बंगाल के नोआपारा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार अर्जुन सिंह ने तृणमूल कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है। अर्जुन सिंह का दावा है कि शनिवार देर रात बाइक सवार हथियारबंद हमलावरों ने भाजपा के जिला परिषद सचिव कुंदन सिंह के घर को निशाना बनाया और उन्हें जान से मारने की नियत से फायरिंग की। इस मामले में कार्रवाई करते हुए बैरकपुर पुलिस ने गारुलिया निवासी दो युवकों, अमन चौधरी और आकाश चौधरी उर्फ गोलू को गिरफ्तार कर लिया है।

सीसीटीवी फुटेज के साथ चुनाव आयोग पहुंचे अर्जुन सिंह

अर्जुन सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर घटना के सीसीटीवी फुटेज साझा करते हुए बताया कि हमलावर कुंदन सिंह के घर में घुसने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन वे बाल-बाल बच गए। भाजपा उम्मीदवार ने आरोप लगाया कि ये अपराधी सत्तारूढ़ दल के संरक्षण में हैं और इनके नाम चुनाव आयोग को सौंपी गई कुख्यात अपराधियों की सूची में पहले से शामिल हैं।

अर्जुन सिंह ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी उंगली उठाते हुए कहा कि आरोपी आकाश चौधरी को मतदान के दिन हिरासत में लिया गया था, लेकिन शाम को संदिग्ध रूप से रिहा कर दिया गया। घटना की शिकायत चुनाव आयोग से कर दी गई है।

Also Read: UP Politics: ओपी राजभर के करीबी प्रेम चंद्र कश्यप ने बदला पाला, VIP में हुए शामिल

Get real time updates directly on you device, subscribe now.