लखनऊ में मेगा जॉब मेला-2026, 20 से अधिक कंपनियों ने युवाओं को दिए रोजगार के अवसर

Lucknow Mega Job Fair 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में युवाओं को रोजगार और कौशल विकास से जोड़ने की दिशा में सोमवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मेगा जॉब मेला-2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने किया।

इस दौरान उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन (UPSDM) और IBM India CSR के बीच समझौता ज्ञापन (MoU) का आदान-प्रदान हुआ। इस साझेदारी के तहत प्रदेश के प्रशिक्षण संस्थानों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डिजिटल स्किल्स, इंडस्ट्री आधारित प्रशिक्षण और रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों का विस्तार किया जाएगा।

लखनऊ में मेगा जॉब मेला-2026, 20 से अधिक कंपनियों ने युवाओं को दिए रोजगार के अवसर

युवाओं को नई तकनीक सीखने की सलाह

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि युवाओं को केवल डिग्री तक सीमित नहीं रहना चाहिए। उन्हें AI, डिजिटल तकनीक, संवाद कौशल और आत्मविश्वास पर भी समान रूप से ध्यान देना होगा। उन्होंने कहा कि बदलती तकनीक के साथ खुद को लगातार अपडेट करने वाले युवाओं के लिए रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे।

उन्होंने युवाओं से किसी भी नौकरी को छोटा न समझने और पूरी ईमानदारी व अनुशासन के साथ काम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार रोजगार मेलों के माध्यम से युवाओं को उद्योगों से जोड़ रही है।

20 से अधिक कंपनियों ने दिया रोजगार का अवसर

कार्यक्रम में प्रमुख सचिव डॉ. हरिओम ने कौशल विकास मिशन की योजनाओं की जानकारी दी। वहीं IBM इंडिया/दक्षिण एशिया की CSR लीड शिप्रा शर्मा ने कहा कि यह साझेदारी उत्तर प्रदेश के युवाओं तक AI आधारित आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगी।

MoU के बाद सेरेमोनियल बेल रिंगिंग के साथ रोजगार मेले का औपचारिक शुभारंभ किया गया। मेले में प्रदेश के पॉलिटेक्निक, आईटीआई, इंजीनियरिंग और डिग्री कॉलेजों के 2,000 से अधिक युवाओं ने भाग लिया। वहीं Airtel Payments Bank, Nykaa, Tata Motors, Suzuki समेत 20 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों ने युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए।

Also read: Lucknow News: यूपी विधानसभा मानसून सत्र से पहले सपा का प्रदर्शन, दान पेटी लेकर पहुंचे विधायक, अयोध्या-NEET-आरक्षण पर सरकार को घेरा 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.