फुटबॉल मैच के दौरान टूटी आफत, बिजली गिरने से खिलाड़ी की मौत, 12 लोग झुलसे
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Trending
Sports News: थाईलैंड में बारिश और तूफान के बीच खेले जा रहे एक फुटबॉल मैच के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया।
बिजली की चपेट में आने से 24 वर्षीय फुटबॉलर सफवान अवे की मौत हो गई, जबकि 12 अन्य लोग झुलस गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि खिलाड़ी बारिश के बीच मैदान पर खेल रहे थे। इसी दौरान अचानक तेज चमक के साथ मैदान के पास बिजली गिरी।
इसके बाद धुआं और आग की लपटें दिखाई दीं। बिजली की चपेट में आने से सफवान मैदान पर गिर पड़े।
हादसे के तुरंत बाद साथी खिलाड़ी और दर्शक उनकी मदद के लिए दौड़े। सफवान को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके।
पुलिस ने उनकी मौत की पुष्टि की है।
पुलिस के मुताबिक, हादसे में 12 अन्य लोग भी झुलसे हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घायलों में 22 वर्षीय मलेशियाई फुटबॉलर अलिफ एज़हान ज़ुलकिफली भी शामिल हैं।
सफवान अवे ने हाल ही में थाई लीग 3 साउदर्न रीजन की टीम FC Yala के साथ करार किया था।
खिलाड़ी की मौत से क्लब ने दुख जताते हुए सोशल मीडिया पर भावुक श्रद्धांजलि दी। इस हादसे के बाद फुटबॉल जगत में शोक की लहर है।
Also Read: प्रज्ञानंद ने रचा इतिहास, जीता सेंट लुईस रैपिड एंड ब्लिट्ज खिताब, मिला इतना पैसा
Get real time updates directly on you device, subscribe now.