ब्लू टी-शर्ट, जींस और PDA… अखिलेश यादव ने बताया सपा के नए ड्रेस कोड का राज
Samajwadi Party New Dress Code: समाजवादी पार्टी (SP) ने 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2027) से पहले युवाओं के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने की दिशा में एक नया कदम उठाया है। पार्टी की समाजवादी छात्र सभा (Samajwadi Chhatra Sabha) ने अब नीली टी-शर्ट और जींस को अपना नया ड्रेस कोड बनाया है।
अब तक सपा की पहचान मुख्य रूप से लाल टोपी से जुड़ी रही है। ऐसे में छात्र संगठन के लिए नीले रंग को चुनना राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने इस बदलाव को सिर्फ पहनावे तक सीमित नहीं बताया, बल्कि इसे नई पीढ़ी की सोच, बराबरी और पार्टी के PDA Movement से जोड़कर समझाया।
अखिलेश बोले- नई सोच तो यूनिफॉर्म भी नई
लखनऊ स्थित सपा कार्यालय में छात्र सभा की प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि जब नई पीढ़ी की सोच नई है तो उसकी यूनिफॉर्म भी नई होनी चाहिए। उनके मुताबिक, यूनिफॉर्म पहनावे के आधार पर होने वाले भेदभाव को कम कर बराबरी की भावना को मजबूत करती है।
Akhilesh Yadav ने कहा कि यूनिफॉर्म संगठन को एक अलग पहचान देने के साथ अनुशासन और कर्तव्य की भावना भी पैदा करती है। उनका कहना है कि विशेष पहनावा किसी संगठन के विचार और उसके सदस्यों की जिम्मेदारी का प्रतीक बन सकता है।
नीले रंग को PDA से जोड़ने की कोशिश
अखिलेश यादव ने छात्र संगठन को सपा की Socialist Ideology से युवाओं को जोड़ने वाली ताकत बताया। उन्होंने कहा कि छात्र संगठन स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालयों में दो सप्ताह का छात्र जागरूकता अभियान चलाएगा।

इस अभियान के जरिए युवाओं को PDA के सकारात्मक, प्रगतिशील, लोकतांत्रिक और सकारात्मक कार्य के बारे में बताया जाएगा। अखिलेश ने PDA की व्याख्या करते हुए इसे पीड़ित, दुखी और अपमानित लोगों को साथ लाने वाली सोच बताया।
उन्होंने कहा कि प्रेम, दया और अपनापन ही PDA को जोड़कर रखते हैं। उनके मुताबिक युवा भेदभाव की सोच को नहीं मानता और सभी को बराबरी तथा भाईचारे की नजर से देखता है। उन्होंने भाईचारा और दोस्ती को इसी भावना के दो रूप बताया।
अखिलेश ने युवाओं से भविष्य की जिम्मेदारी संभालने और Neo India बनाने का आह्वान भी किया। उन्होंने कहा कि इस नए भारत की बुनियाद बराबरी, प्रेम, दया और अपनापन जैसे मानवीय मूल्यों पर होगी।
सपा के लिए नीला रंग क्यों अहम?
उत्तर प्रदेश की राजनीति में नया ड्रेस कोड (Samajwadi Party New Dress Code) जो नीला रंग का है, वह लंबे समय से डॉ. भीमराव आंबेडकर (Dr. B. R. Ambedkar) और दलित राजनीति से जुड़ा माना जाता है। बहुजन समाज पार्टी (BSP) और आजाद समाज पार्टी (Azad Samaj Party) जैसे दलों की पहचान में भी नीला रंग प्रमुख रहा है।
ऐसे में सपा के छात्र संगठन का नीली टी-शर्ट (SP Blue T-Shirt) अपनाना पार्टी की सामाजिक और राजनीतिक रणनीति में बदलाव के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। यानी अब सपा की पारंपरिक लाल टोपी के साथ उसके युवा कार्यकर्ता ब्लू टी-शर्ट में भी नजर आएंगे।
Also Read: BSP में फिर किनारे हुए आकाश आनंद! छोटे भाई ईशान को मायावती ने सौंपी 15 राज्यों की जिम्मेदारी

