नवागत सीडीओ योगानंद पांडेय ने संभाला कार्यभार
Lakhimpur Kheri News: शासन ने जनपद खीरी में तैनात सीडीओ अभिषेक कुमार का आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग उत्तर प्रदेश सरकार के विशेष सचिव के पद पर स्थानांतरण कर अयोध्या में अपर जिलाधिकारी प्रशासन के पद पर तैनात योगानंद पांडेय को लखीमपुर खीरी का नया सीडीओ बनाया है। इसी क्रम में नवागत सीडीओ योगानंद पांडेय ने बुधवार को जनपद लखीमपुर खीरी पहुंच कर कार्यभार ग्रहण कर लिया।
नवागत सीडीओ योगानंद पांडेय के जनपद लखीमपुर खीरी पहुंचने पर विकास भवन के अफसरों ने बुकें देकर स्वागत किया। तत्पश्चात नवागत सीडीओ ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम से मुलाकात की और जनपद लखीमपुर खीरी में अपनी आमद कराई।
इसके बाद नवागत सीडीओ ने विकास भवन पहुंच कर डीडीओ गजेन्द्र प्रताप सिंह, पीडी सतीश कुमार पांडेय, डीसीएनआरएलएम जितेन्द्र कुमार मिश्रा, डीसीजी रामजी अमित सिंह परिहार सहित विकास भवन के तमाम अधिकारियों संग बैठक कर परिचयात्मक वार्ता की। साथ ही नवागत सीडीओ ने जनपद के विकास कार्यों की चुनौतियों की बारीकी से जानकारी ली। इस दौरान विकास भवन के तमाम अधिकारियों ने बुकें देकर नवागत सीडीओ का स्वागत किया।
रिपोर्ट: कौशलेन्द्र शुक्ला
Also Read: Lakhimpur News: पलिया पुलिस ने अवैध तमंचों के साथ तीन लोगों को किया गिरफ्तार

