Siddharthnagar News: उद्यान विभाग की योजनाओं में अनुदान पाने का मौका, सात दिनों के भीतर जमा करें जरूरी दस्तावेज

Siddharthnagar News: उद्यान विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसानों से विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीयन कराने की अपील की गई है। लाभार्थियों का चयन ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर किया जाएगा।

जिला उद्यान अधिकारी सिद्धार्थनगर ने बताया कि एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना, मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास योजना, अनुसूचित जाति/जनजाति कृषकों हेतु औद्यानिक विकास योजना, पर ड्राप मोर क्राप योजना, हर्बल गार्डेन योजना एवं मखाना विकास योजना के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए विभागीय पोर्टल http://dbt.uphorticulture.in पर ऑनलाइन पंजीयन कराया गया है।

पोर्टल पर पंजीयन कराने वाले किसानों को संबंधित समस्त प्रपत्र सात दिनों के भीतर जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय में जमा करना होगा। वहीं, पूर्व में इन योजनाओं में पंजीयन करा चुके किसानों से भी आधार कार्ड, बैंक पासबुक, खतौनी की फोटो कॉपी, फार्मर आईडी तथा एक पासपोर्ट साइज फोटो सहित सभी आवश्यक दस्तावेज पांच कार्यदिवस के भीतर कार्यालय में जमा करने को कहा गया है।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय में दस्तावेज जमा नहीं करने वाले किसानों को इच्छुक नहीं मानते हुए प्रथम आवक-प्रथम पावक के क्रम में अगले पंजीकृत किसानों का चयन किया जा सकता है। इसके बाद संबंधित किसान की पूर्व वरीयता स्वीकार नहीं की जाएगी। जिला उद्यान अधिकारी ने किसानों से समय सीमा के भीतर आवश्यक दस्तावेज जमा कर योजनाओं का लाभ लेने की अपील की है।

रिपोर्ट- जाकिर खान

Also Read: Siddharthnagar News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर सदर विधायक श्यामधनी राही ने कराया सुंदरकांड पाठ, विशाल भंडारे में उमड़े श्रद्धालु

Get real time updates directly on you device, subscribe now.