Bareilly News: अलीगंज का हिस्ट्रीशीटर हसीब कुरैशी 3 महीने के लिए जिला बदर, बदायूं सीमा पर छोड़ा गया

Bareilly News: उत्तर प्रदेश में अपराधियों और माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे निरंतर अभियान के तहत बरेली की अलीगंज थाना पुलिस ने शनिवार को एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। इलाके के शातिर हिस्ट्रीशीटर हसीब कुरैशी को अदालत के आदेश पर अगले 3 महीनों के लिए जिला बदर कर दिया गया है। यह कार्रवाई अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) न्यायालय द्वारा वाद संख्या 2888/2023 के तहत पारित आदेश के अनुपालन में की गई है।

शनिवार, 20 जून 2026 को अलीगंज थाने की पुलिस टीम ने आरोपी के निवास स्थान पर पहुंचकर उसे अदालती आदेश की प्रति तामील कराई और उसे तमाम कानूनी नियमों व निर्देशों की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस टीम ने अलीगंज थानाक्षेत्र के हसीब कुरैशी पुत्र मोहम्मद असरफ को बरेली जनपद की भौगोलिक सीमा से बाहर ले जाकर पड़ोसी जिले बदायूं के क्षेत्र में छोड़ दिया।

पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को सख्त हिदायत दी है कि वह इन 3 महीनों के दौरान अदालत की लिखित अनुमति के बिना बरेली की सीमा में कदम भी नहीं रखेगा। यदि उसने इस आदेश का उल्लंघन किया, तो उसके खिलाफ नई और बेहद सख्त धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट- रंजीत बिसारिया

Also Read: हर प्रेम संबंध का नतीजा शादी होना जरूरी नहीं, हाई कोर्ट का अहम बयान

Get real time updates directly on you device, subscribe now.