Lucknow News: जेपी वाहिनी ने मनाई अंबेडकर जयंती, अधिवक्ताओं ने लिया सामाजिक समरसता का संकल्प

Lucknow News: भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर जेपी वाहिनी के तत्वावधान में लखनऊ सिविल कोर्ट परिसर में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जेपी वाहिनी के अध्यक्ष और भाजपा प्रवक्ता केसी जैन (एडवोकेट) ने की। इस दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं और समाज के गणमान्य नागरिकों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

कार्यक्रम के आयोजक केसी जैन ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि आज यदि देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद (राष्ट्रपति) पर एक दलित आदिवासी महिला आसीन हैं, तो यह बाबा साहब के दूरदर्शी संविधान के कारण ही संभव हो पाया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि संविधान ने ही हमें छुआछूत और भेदभाव जैसी कुरीतियों से मुक्ति दिलाकर समानता और मानवता का अधिकार दिया है। भारत का संविधान हर नागरिक के अधिकारों का सुरक्षा कवच है।

Lucknow News: जेपी वाहिनी ने मनाई अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या, अधिवक्ताओं ने लिया सामाजिक समरसता का संकल्प

वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने रखे विचार

वरिष्ठ अधिवक्ता महेश प्रसाद ने एकता का संदेश देते हुए कहा कि देश को मजबूत बनाने के लिए हमें जातिगत भेदभाव से ऊपर उठना होगा। उन्होंने कहा कि जब हम सब साथ चलेंगे, तभी बाबा साहब के सपनों का भारत हकीकत में तब्दील होगा।

आयोजन के दौरान केसी जैन ने सभी साथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जय सिंह (एडवोकेट), जीएल गुप्ता (पूर्व सचिव, सेंट्रल बार), नूपुर जैन (एडवोकेट), हिमांशु आनंद, दिवाकर, राम सुरेश (एडवोकेट), राजेंद्र, अंगेश, रामविलास, यादव (पूर्व सभासद) आदि उपस्थित रहे।

Also Read: Aligarh News: चौदह साल बाद STF के हत्थे चढ़ा 50 हजार का इनामी हत्यारोपी, पुलिस कस्टडी से हुआ था फरार

Get real time updates directly on you device, subscribe now.