लखीमपुर खीरी: प्रेमी ने प्रेमिका के भाई को मारी गोली, फिर खुद को मारी गोली, हुई मौत

लखीमपुर खीरी: पढ़ुआ थाना क्षेत्र के गांव दुलही में शुक्रवार सुबह युवती को साथ ले जाने को लेकर चल रहे विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। प्रेम प्रसंग में मतवाला इदरीश खान ने पहले युवती के घर घुसकर उसके भाई अखिलेश को 315 बोर के असलहे से गोली मारने के पश्चात अन्य लोगों को मारने के लिए दौड़ाते हुए प्रेमिका के घर के सामने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस दोनों घायलों को सीएचसी रमियाबेहड़ ले गई, जहां पर चिकित्सकों ने 40 वर्षीय इदरीश को मृत घोषित कर दिया। वहीं गोली लगने से गंभीर रूप से घायल अखिलेश को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

पुलिस के मुताबिक करीब चार दिन पूर्व इदरीश खान ने पड़ोसी अखिलेश बाल्मीकि की बहन को अपने प्रेम जाल में फंसा कर भगा ले गया था। मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने गुरुवार को युवती को बरामद कर आरोपी इदरीस खान की तलाश में कार्यवाही शुरू किया।

मामला दो समुदायों का होने के कारण दोनों परिवारों के बीच तनाव बना हुआ था। प्रेमी प्रेमिका का घर आमने-सामने और बीच में सड़क है। अखिलेश वाल्मीकि नगर पंचायत में सफाई कर्मी है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह करीब सात बजे इदरीश ने प्रेमिका के घर जाकर आंगन में चारपाई पर लेटे उसके भाई अखिलेश को गोली मारने के बाद अन्य भाइयों को मारने के लिए दौड़ाते हुए उसने स्वयं अपनी कनपटी पर गोली मारकर खुदकुशी कर ली।

घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूत्रों के मुताबिक घटना को अंजाम देने से पहले आरोपी इदरीश ने हांथ में 315 बोर का अवैध असलहा लहराते हुए गांव में दहशत फैलाया था। फिलहाल पुलिस घटना के पीछे युवती को साथ ले जाने का विवाद के साथ ही दोनों परिवारों के बीच किसी अन्य पुरानी रंजिशों पर जांच पड़ताल कर रही है। जांच पड़ताल के पश्चात ही घटना की पूरी वजह स्पष्ट होगी।

पहले भी आरोपी ने तमंचे से किया था हमला

दुलही गांव में शुक्रवार सुबह खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने वाले इदरीश खान ने 20 वर्ष पूर्व ग्रामीण रामचंद्र उर्फ चोटकन्नू और राजाराम राजपूत को अवैध तमंचे से गोली मारकर जानलेवा हमला किया था। मामले में धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज हुआ और उसे सात वर्ष की सजा हुई थी।

प्रेम प्रसंग में अपनी पत्नी को दिया तलाक

दुलही गांव में प्रेम प्रसंग के चक्कर में खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने वाले इदरीश खान चार भाई हैं। गलत हरकतों के कारण इसके तीन अन्य भाई अलग घर बनाकर गुजर बसर कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक इदरीश प्रेम प्रसंग के चक्कर में एक माह पूर्व अपनी पत्नी शायरा बानो को मारपीट कर तलाक दे दिया था।

रिपोर्ट – कौशलेंद्र

Also Read: लखीमपुर खीरी: सेवा संकल्प अभियान के तहत जलाए गए 20 हजार से अधिक दीप

Get real time updates directly on you device, subscribe now.