15 साल की बच्ची से जबरन मंगवाई गई माफी, राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा हमला
Rahul Gandhi: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और छात्र संगठनों के हालिया प्रदर्शनों के बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने विभिन्न राज्यों से आए प्रदर्शनकारी छात्रों से मुलाकात की। बातचीत के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि इन युवाओं ने अपने अधिकारों और बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए साहस के साथ आवाज उठाई है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था की कमियों के खिलाफ बोलना कोई अपराध नहीं है।
पुलिस कार्रवाई और सरकार पर लगाए आरोप
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान छात्रों के साथ मारपीट की गई, उन्हें धमकाया गया और उनके घरों तक दबाव बनाने की कोशिश की गई। इस दौरान उनके साथ मौजूद प्रदर्शनकारी छात्रा रिया अहिर का भी जिक्र हुआ, जिनकी पुलिस वैन के सामने खड़े होने वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।
#WATCH | Delhi: After meeting people who were parts of students' protests, Lok Sabha LoP Rahul Gandhi says, "They are young people who are standing here, in front of India's press. But Amit Shah and the Prime Minister don't have the courage to stand here."
He further says, "For… pic.twitter.com/VjJ9Nfyzhf
— ANI (@ANI) August 5, 2026
उन्होंने कहा कि छात्रों ने किसी तरह की हिंसा नहीं की, फिर भी उन पर बल प्रयोग किया गया। राहुल गांधी ने यह भी कहा कि 15 वर्षीय एक बच्ची से कथित तौर पर जबरन माफी मंगवाना पूरी तरह गलत है और इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता।
अमित शाह और प्रधानमंत्री पर भी साधा निशाना
राहुल गांधी ने कहा कि इन युवाओं ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद खुलकर अपनी बात रखी, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर उन्होंने इस मुद्दे पर सामने न आने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि छात्रों के साथ हुई कथित हिंसा के लिए गृह मंत्री जिम्मेदार हैं। राहुल गांधी ने कहा कि यदि उन्हें घटना की जानकारी नहीं थी तो यह प्रशासनिक विफलता है और यदि जानकारी थी तो जवाबदेही तय होनी चाहिए।
Also Read: JPSC आंदोलन पर हेमंत सोरेन की पहल, बातचीत के लिए छात्रों को बुलाया CM हाउस

