Lucknow News: सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने चेकिंग के दौरान तमंचा व कारतूस के साथ युवक को किया गिरफ्तार

Lucknow News: राजधानी लखनऊ में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस आयुक्त (कमिश्नरेट लखनऊ) तरुण गाबा और संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) अर्पणा कुमार के निर्देशों पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सुशांत गोल्फ सिटी थाना पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिणी) मोहम्मद मुश्ताक के कुशल पर्यवेक्षण, अपर पुलिस उपायुक्त (दक्षिणी) रल्लापल्ली वसंत कुमार व सहायक पुलिस आयुक्त (गोसाईगंज) ऋषभ यादव के मार्गदर्शन तथा प्रभारी निरीक्षक राजीव रंजन उपाध्याय के नेतृत्व में यह कार्रवाई अमल में लाई गई। पकड़ा गया अभियुक्त किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने या आपराधिक गतिविधि की मंशा में था, जिसे पुलिस की सतर्कता से नाकाम कर दिया गया।

घटनाक्रम के अनुसार, मंगलवार को उच्चाधिकारियों के निर्देश पर स्टंटबाजी करने वाले बाइकर्स, तीन सवारी, मॉडिफाइड साइलेंसर, हूटर और संदिग्ध मोबाइल स्नैचरों/वाहनों की रोकथाम हेतु अटल बिहारी वाजपेयी यूनिवर्सिटी चौराहे के पास चेकिंग की जा रही थी। उसी समय स्वाती अपार्टमेंट की तरफ से आ रहे एक बाइक सवार ने पुलिस चेकिंग देखकर बाइक मोड़कर भागने का प्रयास किया।

संदेह होने पर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने घबराते हुए बताया कि उसके पास अवैध तमंचा है, जिसके डर से वह भाग रहा था।

दौरान तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

बाराबंकी में शादी समारोह से लौट रहा था आरोपी

पकड़े गए आरोपी की पहचान मनीष रावत (25 वर्ष) पुत्र तेजनारायण रावत (निवासी ग्राम खुर्दही बाजार, बक्कास, थाना सुशांत गोल्फ सिटी, लखनऊ) के रूप में हुई है, जो पेशे से मजदूरी का काम करता है। आरोपी के पास से 1 अदद अवैध देशी तमंचा .315 बोर, 4 अदद जिंदा कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि वह बाराबंकी में एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहा था, तभी रास्ते में पुलिस चेकिंग में पकड़ा गया। मामले में उप-निरीक्षक हिमांचल सिंह की तहरीर पर थाना सुशांत गोल्फ सिटी में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है, वहीं इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल को 207 एमवी एक्ट में सीज कर दिया गया है।

Also Read: JPSC आंदोलन पर हेमंत सोरेन की पहल, बातचीत के लिए छात्रों को बुलाया CM हाउस

Get real time updates directly on you device, subscribe now.