Siddharthnagar News: SDRF टीम ने छात्रों को सिखाए आपदा से बचाव और जीवन रक्षा के गुर

Siddharthnagar News: तहसील बांसी क्षेत्र में राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) की टीम द्वारा आपदा प्रबंधन, जन-जागरूकता एवं जीवन रक्षा विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम महात्मा गौतम बुद्ध उत्तर माध्यमिक विद्यालय, जोगिया के परिसर में संपन्न हुआ।

कार्यशाला में विद्यालय प्रशासन, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों सहित करीब 375 छात्र-छात्राओं ने अनुशासित एवं उत्साहपूर्वक सहभागिता की। SDRF टीम ने प्रतिभागियों को आपदा की स्थिति में सुरक्षित रहने, राहत-बचाव कार्य तथा जीवन रक्षा के उपायों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी।

प्रशिक्षण का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ को विभिन्न आपदाओं के दौरान तत्काल एवं प्रभावी ढंग से प्रतिक्रिया देने के लिए जागरूक और प्रशिक्षित करना रहा। कार्यशाला के माध्यम से छात्रों में आपदा के समय धैर्य, सतर्कता और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया।

रिपोर्ट- जाकिर खान

Also Read: Siddharthnagar News: आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं के मानदेय में बढ़ोतरी, सम्मान समारोह में बांटे गए नियुक्ति पत्र

Get real time updates directly on you device, subscribe now.