घर, जमीन, गोल्ड और करोड़ों का निवेश… कितनी है Dharmendra Pradhan की Networth?
Dharmendra Pradhan Networth: केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan Resigns) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल के दिनों में NEET Paper Leak विवाद और छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच उनका नाम लगातार चर्चा में रहा। ऐसे में अब लोगों की दिलचस्पी उनकी राजनीतिक पारी के साथ-साथ उनकी संपत्ति और आर्थिक स्थिति को लेकर भी बढ़ गई है।
साल 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग को सौंपे गए आधिकारिक हलफनामे के मुताबिक, धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ करोड़ों रुपये में है। उनके पास ओडिशा और दिल्ली-NCR में संपत्तियां हैं, बैंक निवेश, म्यूचुअल फंड, बीमा योजनाओं के अलावा सोना-चांदी भी बड़ी मात्रा में मौजूद है।
Dharmendra Pradhan की Networth कितनी है?
चुनावी हलफनामे (Dharmendra Pradhan Election Affidavit 2024) के अनुसार, धर्मेंद्र प्रधान और उनके परिवार की कुल घोषित संपत्ति करीब 6.92 करोड़ रुपये है। वहीं उन पर लगभग 2.30 करोड़ रुपये का कर्ज भी दर्ज है।
बैंक, FD, PPF और Mutual Fund में कितना निवेश?
धर्मेंद्र प्रधान के निवेश (Dharmendra Pradhan Investment) का बड़ा हिस्सा बैंक जमा और वित्तीय योजनाओं में है।
- बैंक खाते, फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) और PPF में कुल जमा: करीब 2.47 करोड़ रुपये
- म्यूचुअल फंड में निवेश: 80.40 लाख रुपये
- जीवन बीमा (Life Insurance Policies) में निवेश: 67.72 लाख रुपये
कितना सोना-चांदी है?
हलफनामे के अनुसार, धर्मेंद्र प्रधान के पास:
- 200 ग्राम सोना
- 2.5 किलोग्राम चांदी
वहीं उनकी पत्नी मृदुला ठाकुर के नाम पर:
- 500 ग्राम सोना
- 10 किलोग्राम चांदी
इसके अलावा धर्मेंद्र प्रधान के नाम पर 2011 मॉडल की Honda City कार दर्ज है, जबकि उनकी पत्नी के नाम पर कई कमर्शियल वाहन भी हैं।
ओडिशा से दिल्ली तक संपत्तियां
अचल संपत्तियों की बात करें तो धर्मेंद्र प्रधान के पास ओडिशा और दिल्ली-एनसीआर में कई प्रॉपर्टी हैं।
हलफनामे के मुताबिक:
- ओडिशा में लगभग 12 लाख रुपये की कृषि भूमि
- 20.50 लाख रुपये की गैर-कृषि भूमि
- Dharmendra Pradhan और उनकी पत्नी के नाम पर करीब 1.98 करोड़ रुपये की आवासीय संपत्तियां
- इनमें गाजियाबाद (इंदिरापुरम) स्थित एक फ्लैट और भुवनेश्वर में आवासीय संपत्ति शामिल है।
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उनकी राजनीतिक भूमिका को लेकर चर्चाएं तेज हैं, वहीं उनका चुनावी हलफनामा एक बार फिर सुर्खियों में है। इसी दस्तावेज़ के आधार पर उनकी घोषित संपत्ति, निवेश, कर्ज और अचल संपत्तियों का यह डिटेल सामने आया है, जिसके बाद Dharmendra Pradhan के Networth का आकलन किया जा सकता है।
Also Read: पेपर लीक के खिलाफ कभी खाई थी लाठी, अब उसी मुद्दे पर धर्मेंद्र प्रधान को देना पड़ा इस्तीफा

