राजेश कुमार ने संभाला उपकृषि निदेशक का कार्यभार, किसानों से सीधा संवाद का किया वादा

सिद्धार्थनगर: लंबे इंतजार के बाद जनपद सिद्धार्थनगर को नया उपकृषि निदेशक मिल गया है। शुक्रवार को राजेश कुमार ने जिले के उपकृषि निदेशक के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया। बीते करीब 15 दिनों से यह पद खाली था, जिसका कार्यभार जिला कृषि अधिकारी मोहम्मद मुजम्मिल संभाल रहे थे।

पूर्व उपकृषि निदेशक अरविंद कुमार विश्वकर्मा के 31 मई, 2025 को सेवानिवृत्त होने के बाद यह पद रिक्त चल रहा था। कृषि विभाग की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश शासन के कृषि अनुभाग-1 द्वारा 12 जून को राजेश कुमार की नियुक्ति के आदेश जारी किए गए।

महराजगंज में कर चुके हैं सेवा

राजेश कुमार इससे पहले जनपद महराजगंज में उपसंभागीय कृषि प्रसार अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। सिद्धार्थनगर पहुंचने के बाद उन्होंने कार्यभार ग्रहण किया, जहां जिला कृषि अधिकारी मोहम्मद मुजम्मिल और विभागीय कर्मचारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर उन्हें फूलों का बुके भेंटकर शुभकामनाएं दी गईं।

Rajesh Kumar Agriculture Officer

किसानों को आश्वासन, सीधे संपर्क करें

पदभार ग्रहण करने के बाद राजेश कुमार ने कहा कि अब जिले के किसानों को कृषि से संबंधित किसी भी समस्या में भटकने की जरूरत नहीं होगी। उन्होंने किसानों से अपील की कि यदि कोई परेशानी हो तो वे बेझिझक कार्यालय में सीधे संपर्क करें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कृषि उत्पादन और किसानों की आय बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। राजेश कुमार ने कहा, हमारा मकसद है कि किसानों को समय पर सहायता, जानकारी और समाधान मिले। विभाग किसानों के लिए हमेशा तैयार रहेगा।

रिपोर्ट: जाकिर खान

Also Read: UP News: बरेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो फरार वारंटियों को किया गिरफ्तार

Get real time updates directly on you device, subscribe now.