Moradabad News: पुलिस से हुए मुठभेड़ों में 4 गो-तस्कर घायल, 5 गिरफ्तार

Moradabad News: मुरादाबाद पुलिस ने गोकशी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन गोकशी क्लीन’ के तहत बड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल के निर्देश पर पुलिस और गो-तस्करों के बीच दो अलग-अलग जगहों पर मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से चार आरोपी घायल हो गए, जबकि एक को पुलिस ने घेराबंदी करके गिरफ्तार कर लिया।

पहली मुठभेड़: पाकबड़ा थाना

पहली मुठभेड़ पाकबड़ा थाना के डूंगरपुर रोड पर हुई। पुलिस को सूचना मिली थी कि इस इलाके में कुछ गो-तस्कर सक्रिय हैं। जब पुलिस ने उन्हें घेरने की कोशिश की, तो तस्करों ने पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिससे दो आरोपी सद्दाम और कल्लू घायल हो गए। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

दूसरी मुठभेड़: भोजपुर थाना

दूसरी मुठभेड़ भोजपुर थाना क्षेत्र के अमीरपुर के जंगल में हुई। यहाँ भी मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दो गो-तस्करों सद्दाम और नूर मोहम्मद को घायल अवस्था में पकड़ा। इसी इलाके से पुलिस ने एक और आरोपी हसनैन को चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि पकड़े गए सभी आरोपी पहले भी गोकशी के कई मामलों में शामिल रहे हैं। मौके से एक पशु, गोकशी में इस्तेमाल होने वाले औजार, चार अवैध तमंचे और एक बाइक बरामद की गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने बताया कि पुलिस इन गो-तस्करों की पूरी चेन का पता लगा रही है। उन्होंने कहा कि पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ जारी है ताकि पता चल सके कि इनके गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और ये कब से इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे।

Also Read: Lucknow News: तेज बारिश और वज्रपात से लोग सहमे, मौसम विभाग ने सभी को किया सतर्क

Get real time updates directly on you device, subscribe now.