स्वच्छता सिर्फ बाहर की नहीं, हमारे विचारों और आचरण की भी होनी चाहिए – वाराणसी CP

Varanasi News: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस लाइन में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस आयुक्त (CP) मोहित अग्रवाल ने दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उनके जीवन मूल्यों पर प्रकाश डाला।

CP ने दिलाया ‘स्वच्छता की शपथ’

अपने संबोधन में सीपी मोहित अग्रवाल ने स्वच्छता के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि स्वच्छता का अर्थ केवल बाहरी साफ-सफाई नहीं, बल्कि यह हमारे विचारों और आचरण की स्वच्छता भी दर्शाती है।

गांधी जी के स्वच्छता संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से, सीपी ने सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को ‘स्वच्छता की शपथ’ दिलाई। उन्होंने सभी को प्रत्येक सप्ताह 2 घंटे श्रमदान कर वर्ष में 100 घंटे स्वच्छता संकल्प को निभाने के लिए प्रेरित किया।

इस कार्यक्रम के दौरान कमिश्नरेट के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था शिवहरी मीणा, अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय राजेश सिंह समेत कई वरिष्ठ अधिकारी और पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: मदन मुरारी पाठक

 

Also Read: बलरामपुर में दर्दनाक हादसा, दुर्गा पूजा देखकर लौट रहे 6 युवक सड़क दुर्घटना का शिकार, 4 दोस्तों की मौत

Get real time updates directly on you device, subscribe now.