Kanpur News: पति को प्रेमिका संग रंगे हाथ पकड़ा, पत्नी ने होटल में काटा हंगामा

Kanpur News: पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाला एक मामला कानपुर में सामने आया है, जहाँ एक पत्नी ने अपने शादीशुदा पति को उसकी प्रेमिका के साथ एक होटल में रंगे हाथ पकड़ लिया। इस घटना के बाद होटल में जमकर हंगामा हुआ, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।

स्वरूप नगर के OYO होटल का मामला

जानकारी के अनुसार, यह घटना कानपुर जिले के स्वरूप नगर थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि एक शख्स अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए एक ओयो (OYO) होटल पहुँचा था। इस बात की भनक उसकी पत्नी को लग गई, जिसके बाद वह भी तुरंत होटल पहुँच गई।

जैसे ही पत्नी ने कमरा खुलवाया, अंदर का नज़ारा देखकर उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत अपने पति और उसकी प्रेमिका का वीडियो बनाना शुरू कर दिया।

वायरल वीडियो में प्रेमिका शख्स की पत्नी से बार-बार गुहार लगाते हुए कहती सुनाई दे रही है कि मेरे जीवन में वैसे ही बहुत परेशानी चल रही है, वीडियो मत बनाइए। इस पर भड़की हुई पत्नी ने तीखा जवाब देते हुए कहा, हाँ दिख रहा है कितनी परेशानी है। मुझे पता है कितनी प्रॉब्लम चल रही है, मेरे ही पति से आपकी समस्या दूर हो रही है।

वीडियो में पति खुद को बचाने और कपड़े बदलने की कोशिश करता दिखता है, लेकिन पत्नी उसे टोकते हुए कहती है कि कपड़े क्यों बदल रहे? कपड़े मत बदलो। फिलहाल, इस वायरल वीडियो को लेकर पुलिस या होटल प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Also Read: ‘ठांय-ठांय’ पर कोर्ट का एक्शन, मथुरा में 15 पुलिस वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Get real time updates directly on you device, subscribe now.