जारी हुआ SSC-GD कांस्टेबल परीक्षा का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

Sandesh Wahak Digital Desk: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने लंबे इंतजार के बाद एसएससी कांस्टेबल जीडी परीक्षा 2026 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। यह खबर लाखों उम्मीदवारों के लिए बेहद अहम है जिन्होंने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था। अब अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध कराया गया है, जिसमें चयनित उम्मीदवारों की पूरी सूची दी गई है।

SSC-GD कॉन्स्टेबल रिजल्ट 2026 जारी

जिन उम्मीदवारों ने लिखित परीक्षा, पीईटी, पीएसटी, मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वैरीफिकेशन की प्रक्रिया पूरी की थी, उनके लिए यह रिजल्ट निर्णायक साबित होगा। आयोग द्वारा जारी पीडीएफ में सफल उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर शामिल हैं। साथ ही कैटेगरी वाइज कटऑफ भी दी गई है, जिससे अभ्यर्थी यह जान सकें कि किस श्रेणी में कितने अंक पर चयन हुआ है।

ऐसे देखें फाइनल रिजल्ट

रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाना होगा। होमपेज पर मौजूद Quick Links सेक्शन में जाकर Result पर क्लिक करना होगा। इसके बाद SSC Constable GD Final Result 2026 से संबंधित लिंक चुनें। लिंक पर क्लिक करते ही रिजल्ट पीडीएफ स्क्रीन पर खुल जाएगा। उम्मीदवार इसमें अपना नाम और रोल नंबर सर्च कर सकते हैं। भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट या पीडीएफ सेव कर लेना बेहतर रहेगा।

कितने उम्मीदवार हुए सफल

एसएससी की नोटिफिकेशन के अनुसार, इस भर्ती प्रक्रिया में कुल 50,047 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है। इन अभ्यर्थियों का चयन कई चरणों में आयोजित परीक्षाओं और विभिन्न जांच प्रक्रियाओं के आधार पर हुआ है। रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने नाम, रोल नंबर और प्राप्त अंकों की अच्छे से जांच करें ताकि किसी भी तरह की गलती से बचा जा सके।

जो उम्मीदवार जीडी कांस्टेबल परीक्षा में सफल हुए हैं, उन्हें अब केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) की ओर से ज्वाइनिंग लेटर भेजे जाएंगे। संभावना है कि यह ज्वाइनिंग लेटर फरवरी या मार्च महीने में जारी किए जाएं। इसके बाद चयनित उम्मीदवारों को उनकी पोस्टिंग और जिम्मेदारियों से जुड़ी पूरी जानकारी दी जाएगी।

 

Also Read: महाराष्ट्र निकाय चुनाव: BMC में बहुमत के पार निकला भाजपा-शिवसेना गठबंधन, फडणवीस ने दी बधाई

Get real time updates directly on you device, subscribe now.