लखीमपुर खीरी: गणतंत्र दिवस के पूर्व संध्या पर सिंगाही थाना पुलिस की सघन चेकिंग

 

निघासन खीरी। खीरी जिले के पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा के निर्देश पर गणतंत्र दिवस के पूर्व संध्या पर रविवार को सिंगाही थाना पुलिस ने सिंगाही निघासन स्टेट हाईवे पर सघन चेकिंग अभियान चलाया।

दो पहिया और चार पहिया वाहनों की तलाशी

पुलिस ने दो पहिया और चार पहिया वाहनों की तलाशी ली और होटल तथा ढाबे में भी तलाशी ली गई। गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर को देखते हुए सिंगाही पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की गई है।

सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस की तैयारी

सिंगाही थाना पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपनी तैयारी पूरी कर ली है। पुलिस की टीम ने सिंगाही निघासन स्टेट हाईवे पर वाहनों की चेकिंग की और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की।
सघन चेकिंग के दौरान थाना सिंगाही प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार सिंह, उप निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह, उप निरीक्षक आकाश भाटी मौजूद रहे।

रिपोर्ट: विनय कुमार मिश्रा

Get real time updates directly on you device, subscribe now.