हाई कोर्ट ने संत रामपाल को देशद्रोह के मामले में दी जमानत, 11 साल बाद जेल से आएंगे बाहर

Sandesh Wahak Digital Desk: करीब एक दशक से जेल में बंद सतलोक आश्रम के प्रमुख और स्वयंभू संत रामपाल को पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने उन्हें देशद्रोह (Sedition) के एक पुराने मामले में जमानत दे दी है। साल 2014 में हुई गिरफ्तारी के करीब 11 साल बाद मिली इस राहत से उनके अनुयायियों में खुशी का माहौल है।

क्या था 2014 का वो बरवाला कांड

संत रामपाल की गिरफ्तारी का मामला काफी चर्चा में रहा था। नवंबर 2014 में जब प्रशासन उन्हें गिरफ्तार करने हरियाणा के बरवाला स्थित सतलोक आश्रम पहुँचा, तो वहां भारी हंगामा हुआ था। पुलिस और रामपाल के समर्थकों के बीच हिंसक टकराव हुआ। इस झड़प के दौरान 6 लोगों की जान चली गई थी और सैकड़ों लोग घायल हुए थे। इसी घटना के बाद उन पर देशद्रोह समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज किए गए थे।

हाई कोर्ट से जमानत मिलना रामपाल के लिए एक बड़ी जीत तो है, लेकिन उनकी जेल से तुरंत रिहाई अभी मुश्किल नजर आ रही है। इसकी वजह यह है कि वह फिलहाल हिसार जेल में बंद हैं। उनके खिलाफ अलग-अलग अदालतों में अभी भी कई अन्य मामले लंबित हैं। जेल से बाहर आने के लिए उन्हें उन सभी मामलों में भी कानूनी राहत या जमानत लेनी होगी।

Also Read: ‘बहानेबाजी बंद करो, नहीं तो डंडे से करूंगा ठीक’, मिर्जापुर में अफसरों पर भड़के BJP विधायक

Get real time updates directly on you device, subscribe now.